ePaper

सीरिया में कई बम विस्फोटों में कम से कम 43 लोगों की मौत

Updated at : 05 Sep 2016 5:56 PM (IST)
विज्ञापन
सीरिया में कई बम विस्फोटों में कम से कम 43 लोगों की मौत

दमिश्क: सीरिया के ज्यादातर सरकारी नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आज हुए कई बम विस्फोटों में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई जिसमें कम से कम 30 लोग राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के नियंत्रण वाले तटीय क्षेत्र टारटस के हैं. टारटस शहर के बाहर हुये दोहरे बम विस्फोट में कम से 43 […]

विज्ञापन

दमिश्क: सीरिया के ज्यादातर सरकारी नियंत्रण वाले क्षेत्रों में आज हुए कई बम विस्फोटों में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई जिसमें कम से कम 30 लोग राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के नियंत्रण वाले तटीय क्षेत्र टारटस के हैं. टारटस शहर के बाहर हुये दोहरे बम विस्फोट में कम से 43 लोगों की मौत हो गई और 45 घायल हो गये. शहर में रुरी नौसेना का ठिकाना भी है.

अभी तक किसी ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस्लामिक स्टेट समूह नियमित रुप से कई क्षेत्रों को अपना निशाना बनाता रहा है. अन्य हमले सरकार के नियंत्रण वाले होम्स शहर में, दमिश्क के बाहर के एक सडक पर स्थित सेना की एक चौकी पर और हसाकेह शहर में कुर्द सुरक्षा बलों की एक जांच चौकी पर किये गये. सरकार द्वारा संचालित टेलीविजन ने बताया, ‘‘अर्जुना पुल पर दो विस्फोट किये.
पहला विस्फोट एक कार में हुआ और दूसरा विस्फोट एक आत्मघाती हमलावर ने उस समय किया जब लोग घायलों को मदद करने के लिए इकट्ठा हुए’ सरकारी मीडिया ने बताया कि होम्स शहर में अल-जहरा के प्रवेश द्वार पर एक कार में बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गईं. सरकार द्वारा संचालित टेलीविजन ने होम्स में विस्फोट के बाद की तस्वीरें भी प्रसारित की गई जिसमें सड़कों पर मलबा और जले वाहनों से धुंआ उठता दिख रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola