ePaper

नरेंद्र मोदी वियतनाम पहुंचे, प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत

Updated at : 02 Sep 2016 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी वियतनाम पहुंचे, प्रवासी भारतीयों ने किया स्वागत

हनोई /वियतनाम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद निरेाधक और व्यापार जैसे अहम क्षेत्रों में रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तौर तरीके पर वियतनाम के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत करने के लिए अपनी पहली यात्रा पर आज उसकी राजधानी हनोई पहुंचे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, ‘‘हेलो […]

विज्ञापन

हनोई /वियतनाम: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रक्षा, सुरक्षा, आतंकवाद निरेाधक और व्यापार जैसे अहम क्षेत्रों में रणनीतिक द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तौर तरीके पर वियतनाम के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक बातचीत करने के लिए अपनी पहली यात्रा पर आज उसकी राजधानी हनोई पहुंचे.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, ‘‘हेलो टू हनोई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में आज देर रात वियतनाम पहुंचे.” पिछले 15 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली वियतनाम यात्रा है. उसके बाद वह रविवार को शुरू हो जी 20 सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन के हांगझोउ जायेंगे.
मोदी कल वियतनाम के प्रधानमंत्री न्गुयेन शुयॉन फुक से व्यापक बातचीत करेंगे तथा राष्ट्रपति त्राण दाई छ्वांग से भी मिलेंगे.उनका कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव न्गुयेन फू ट्रोंग और नेशनल एसेम्बली की अध्यक्ष न्गुयेन थी किम न्गान से भी मिलने का कार्यक्रम है.रक्षा, सुरक्षा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, व्यापार एवं संस्कृति जैसे कुछ ऐसे मुद्दे हैं जो दोनों पक्षों के बीच की वार्ता में उठेंगे.
मोदी महान नेता हो ची मिन्ह को श्रद्धांजलि भी देंगे, उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में उन्हें 20 वीं सदी के महान नेताओं में एक बताया था। वह मोन्यूमेंट ऑफ हीरोज एंड मार्र्टस पर माल्यार्पण करेंगे एवं छुआन सू पगोडा भी जायेंगे. हो चिन्ह मिन्ह को कम्युनिस्ट वियतनामी वियतनामी जार्ज वाशिंगटन भी कहते हैं, उनके नाम पर एक शहर भी है. उनके निधन के बाद उनके अनुयायियों ने उनके पार्थिव शरीर पर विशेष लेप लगाकर शव को एक मकबरे में रख लिया जहां उन्हें अब भी पूजा जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola