ePaper

पापुआ न्यू गिनी में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप

Updated at : 31 Aug 2016 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
पापुआ न्यू गिनी में आया 6.7 तीव्रता का भूकंप

सिडनी : पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) में आज 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि अधिकारियों के मुताबिक प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है. यूनाइटेड स्टेट्स जीयोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप राजधानी पोर्ट मोसर्बे के करीब 900 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केंद्रित था. हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक, ‘उपलब्ध […]

विज्ञापन

सिडनी : पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) में आज 6.7 तीव्रता का भूकंप आया. हालांकि अधिकारियों के मुताबिक प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है. यूनाइटेड स्टेट्स जीयोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप राजधानी पोर्ट मोसर्बे के करीब 900 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में केंद्रित था. हवाई स्थित प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक, ‘उपलब्ध डाटा के आधार पर प्रशांत महासागर में विनाशकारी सुनामी आने की आशंका नहीं है.’

ऑस्ट्रेलिया के भूकंपविज्ञानियों के मुताबिक पापुआ न्यू गिनी के पूर्वी न्यू ब्रिटेन क्षेत्र में आए भूकंप की तीव्रता 6.5 थी. भूकंप विज्ञानी जोनाथन बाथगेट ने कहा, ‘यह तट से महज 10 या 20 किलोमीटर की दूरी पर बहुत ज्यादा गहराई पर केंद्रित था, इसलिए बहुत ज्यादा खतरा या सुनामी की आशंका नहीं है.’ पापुआ न्यू गिनी में भूकंप आते रहते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola