तुर्की के दक्षिण पूर्वी शहर के हवाईअड्डे पर राकेट से हमला

इस्तांबुल : कुर्द उग्रवादियों ने तुर्की के दक्षिण पूर्वी शहर दियारबाकिर के हवाईअड्डे पर चार राकेट दागे हैं. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. तुर्की की समाचार एजेंसी दोगन के अनुसार, यह राकेट हवाईअड्डे में स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष के करीब खाली पडे इलाके में गिरे. राकेट गिरने के बाद हुये […]
इस्तांबुल : कुर्द उग्रवादियों ने तुर्की के दक्षिण पूर्वी शहर दियारबाकिर के हवाईअड्डे पर चार राकेट दागे हैं. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. तुर्की की समाचार एजेंसी दोगन के अनुसार, यह राकेट हवाईअड्डे में स्थित पुलिस नियंत्रण कक्ष के करीब खाली पडे इलाके में गिरे. राकेट गिरने के बाद हुये विस्फोट की आवाज पूरे शहर में सुनाई दी और धमाके से खिडकियों के शीशे भी टूट गये.
एजेंसी ने कल अपनी खबर में बताया कि विस्फोट के बाद पुलिस को मौके पर भेजा गया, लेकिन वहां किसी के मरने अथवा हताहत होने की खबर नहीं मिली. दोगन समाचार एजेंसी ने बताया कि यह हमला कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) ने किया था. खबर में कहा गया है कि इसके बाद हवाईअड्डे जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया और विमानों की आवाजाही रोक दी गयी.
उल्लेखनीय है कि पीकेके के साथ हुआ संघर्ष विराम बाधित होने के बाद, वर्ष 2015 की गर्मियों से शुरू हुई हिंसा के कारण दक्षिण पूर्वी तुर्की के हालात बिगड गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










