ePaper

दक्षिण कोरिया के नौसेना स्टेशन में विस्फोट के बाद एक की मौत, 3 घायल

Updated at : 16 Aug 2016 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया के नौसेना स्टेशन में विस्फोट के बाद एक की मौत, 3 घायल

सोल : दक्षिण कोरिया के दक्षिण पूर्व में एक नौसेना स्टेशन पर एक पनडुब्बी पर मरम्मत के काम के दौरान दुर्घटनावश विस्फोट होने के बाद एक सैनिक की मौत हो गई और अन्य लापता हैं. सोल स्थित रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने नियमों का हवाला देते हुए नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर […]

विज्ञापन

सोल : दक्षिण कोरिया के दक्षिण पूर्व में एक नौसेना स्टेशन पर एक पनडुब्बी पर मरम्मत के काम के दौरान दुर्घटनावश विस्फोट होने के बाद एक सैनिक की मौत हो गई और अन्य लापता हैं. सोल स्थित रक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी ने नियमों का हवाला देते हुए नाम नहीं जाहिर करने की शर्त पर मंगलवार को बताया कि अधिकारी जिन्हाई स्थित स्टेशन पर हुए विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं, जिसमें दो अन्य लोग घायल भी हो गए थे.

उन्होंने बताया कि लेकिन इस दुर्घटना में किसी हमले की आशंका कम ही नजर आती है. दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया पर 2010 में उसके एक युद्धक जहाज पर तारपीडो से हमला करने का आरोप लगाया है. इस कथित हमले के कारण जहाज के डूबने से उसमें सवार दक्षिण कोरिया के 46 नाविकों की मौत हो गई थी. बहरहाल, उत्तर कोरिया ने जहाज पर हमले के आरोपों को खारिज किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola