ePaper

Rio 2016 : सानिया-बोपन्‍ना की जोड़ी वीनस-राजीव से हारी

Updated at : 14 Aug 2016 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
Rio 2016 : सानिया-बोपन्‍ना की जोड़ी वीनस-राजीव से हारी

रियो डी जनेरियो : मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को अमेरिका के राजीव राम और वीनस विलियम्स की जोड़ी ने टाई ब्रेकर में 2-6, 6-2, 10-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. सानिया और बोपन्ना की जोड़ी अब कांस्य पदक के लिए आज एक […]

विज्ञापन

रियो डी जनेरियो : मिक्स्ड डबल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी को अमेरिका के राजीव राम और वीनस विलियम्स की जोड़ी ने टाई ब्रेकर में 2-6, 6-2, 10-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली. सानिया और बोपन्ना की जोड़ी अब कांस्य पदक के लिए आज एक और मुकाबला खेलेगी. भारतीय जोड़ी ने शुरुआत में बेहतरीन खेल दिखाते हुए पहला सेट 6-2 से जीता लेकिन दूसरे सेट में अमेरिकी जोड़ी ने बेहतरीन वापसी करते हुए 6-2 से सेट अपने नाम कर ली. उसके बाद सुपर टाई ब्रेक में अमेरिकी जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 10-3 से हरा कर फाइनल में जगह बना ली.

वहीं भारतीय जोड़ी को दूसरे सेमीफाइनल के हारने वाली जोड़ी से आज मुकाबला करना होगा. इसमें जो भी जीतेगा वही कांस्य पदक पायेगा. इससे पहले सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना ने ब्रिटेन के एंडी मर्रे और हीथर वाटसन को आसानी से हराकर रियो ओलंपिक मिश्रित युगल टेनिस के सेमीफाइनल में प्रवेश किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola