रियो ओलंपिक : सानिया-बोपन्ना की जोड़ी मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में, मर्रे-वॉटसन को हराया
Updated at : 13 Aug 2016 4:02 AM (IST)
विज्ञापन

रियो द जिनेरियो : भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ग्रेट ब्रिटेन की एंडी मर्रे और हीथर वॉटसन की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर रियो ओलंपिक मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई. सानिया और बोपन्ना की जोड़ी ने एंडी मर्रे और हीथर वॉटसन की जोड़ी को 2-0 से हरा […]
विज्ञापन
रियो द जिनेरियो : भारत की सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ग्रेट ब्रिटेन की एंडी मर्रे और हीथर वॉटसन की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर रियो ओलंपिक मिश्रित युगल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गई.
सानिया और बोपन्ना की जोड़ी ने एंडी मर्रे और हीथर वॉटसन की जोड़ी को 2-0 से हरा दिया. सानिया-बोपन्ना ने 6-4 और 6-4 के दो सेटों में मर्रे और वॉटसन की जोड़ी को हरा दिया और सेमीफाइनल में जगह बना ली. सानिया और बोपन्ना रियो में पदक से अब मात्र दो कदम दूर हैं. अगर भारत की इस जोड़ी ने फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहती है तो मौजूदा ओलंपिक में भारत का कम से कम एक पदक को सुनिश्चत हो जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




