रियो : नडाल क्वार्टर फाइनल में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Aug 2016 1:25 AM (IST)
विज्ञापन

रियो डि जिनेरियो : राफेल नडाल ने जाइल्स सिमोन को हराकर रियो ओलंपिक की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. बीजिंग ओलंपिक 2008 के चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने फ्रांस के सिमोन को 7-6, 6-3 से हराया. चौदह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल पिछले दो महीने में अपना पहला टूर्नामेंट […]
विज्ञापन
रियो डि जिनेरियो : राफेल नडाल ने जाइल्स सिमोन को हराकर रियो ओलंपिक की टेनिस प्रतियोगिता के पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. बीजिंग ओलंपिक 2008 के चैंपियन स्पेनिश खिलाड़ी नडाल ने फ्रांस के सिमोन को 7-6, 6-3 से हराया.
चौदह बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नडाल पिछले दो महीने में अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे हैं. मूसलाधार बारिश के कारण बुधवार को एक भी मैच नहीं हो पाया था. इसलिए नडाल को एकल के बाद आज ही पुरुष युगल और मिश्रित युगल के मैच खेलने हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




