चक्रवात : बंगाल की खाड़ी में मछुआरों की तीन नौकाएं लापता, अगले 48 घंटे में भारी बारिश की संभावना

कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बना हवा का कम दबाव चक्रवात में तब्दील हो गया. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद चक्रवात उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ जायेगा.फिर भी अगले 48 घंटे तक बारिश की संभावना बनी रहेगी. गौरतलब है कि दक्षिण बंगाल में […]
कोलकाता : बंगाल की खाड़ी में बना हवा का कम दबाव चक्रवात में तब्दील हो गया. इसके प्रभाव से अगले 24 घंटे तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश हो सकती है. इसके बाद चक्रवात उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ जायेगा.फिर भी अगले 48 घंटे तक बारिश की संभावना बनी रहेगी. गौरतलब है कि दक्षिण बंगाल में लगातार बारिश हो रही है. बुधवार को कोलकाता में 29.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी.
चक्रवात के प्रभाव से झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तरी ओड़िशा में भी सामान्य से भारी बारिश हो सकती है. उधर, खराब मौसम के चलते बंगाल की खाड़ी में तीन नौकाएं लापता हो गयी हैं. इन पर कई मछुआरे सवार हैं. तटरक्षक बल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल में लायी जाने वाली आठ नौकाओं के लापता होने के बारे में मत्स्य पालन विभाग से रिपोर्ट मिलने के बाद मंगलवार से ही खोज और बचाव अभियान जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










