भारतीय महिला तीरंदाजों का रियो ओलंपिक में लचर प्रदर्शन जारी, लक्ष्मीरानी पहले दौर में हारकर बाहर

Updated at : 08 Aug 2016 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय महिला तीरंदाजों का रियो ओलंपिक में लचर प्रदर्शन जारी, लक्ष्मीरानी पहले दौर में हारकर बाहर

रियो डि जनेरियो : भारतीय महिला तीरंदाजों का रियो ओलंपिक में लचर प्रदर्शन जारी रहा जब लक्ष्मीरानी मांझी व्यक्तिगत स्पर्धा के पहले दौर में स्लोवाकिया की एलेक्सांद्रा लोंगोवा के खिलाफ 1-7 की शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई. लक्ष्मीरानी अपने से शीर्ष तीरंदाज को कोई चुनौती नहीं दे पाई और वह चार में […]

विज्ञापन

रियो डि जनेरियो : भारतीय महिला तीरंदाजों का रियो ओलंपिक में लचर प्रदर्शन जारी रहा जब लक्ष्मीरानी मांझी व्यक्तिगत स्पर्धा के पहले दौर में स्लोवाकिया की एलेक्सांद्रा लोंगोवा के खिलाफ 1-7 की शिकस्त के साथ प्रतियोगिता से बाहर हो गई.

लक्ष्मीरानी अपने से शीर्ष तीरंदाज को कोई चुनौती नहीं दे पाई और वह चार में से एक भी सेट नहीं जीत पाई. भारतीय खिलाड़ी सिर्फ तीसरे सेट में 26-26 से बराबर रही. स्लोवाकिया की खिलाड़ी ने पहला, दूसरा और चौथा सेट क्रमश: 27-25, 28-26, 27-24 से जीता.

भारतीय खिलाड़ी ने मैच में कुल 101 अंक जुटाए और वह 10 अंक का सिर्फ एक शाट मार सकी. लोंगोवा ने 108 अंक जुटाए और इस दौरान तीन 10 अंक के शाट मारे. लक्ष्मीरानी की शुरुआत खराब रही और पहले दो सेट में वह एक बार भी 10 अंक नहीं जुटा सकी. उन्होंने ये दोनों सेट गंवाए. उन्होंने तीसरे सेट में एक बार 10 अंक जुटाए और सेट 26-26 से बराबर करने में सफल रही.

चौथे सेट में लक्ष्मीरानी 7, 8 और नौ अंक ही जुटा सकी जो उनका दिन का सबसे खराब प्रदर्शन रहा और इसके साथ उन्होंने सेट और मैच गंवा दिया. लक्ष्मीरानी की टीम की दो अन्य साथी दीपिका कुमारी और बोम्बायला देवी अपने व्यक्तिगत वर्ग के मुकाबलों की शुरुआत 10 अगस्त से करेंगे जबकि पुरुष वर्ग में अतनु दास कल चुनौती पेश करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola