ePaper

Rio Olympic 2016 : उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेगी भारतीय हॉकी टीम

Updated at : 05 Aug 2016 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
Rio Olympic 2016 : उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेगी भारतीय हॉकी टीम

रियो डि जिनेरियो : भारतीय पुरुष हॉकी टीम रियो ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेगी क्योंकि उसे कल आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप बी के शुरुआती मुकाबले में आयरलैंड से भिड़ना है. हालांकि महिला टीम उद्घाटन समारोह में शिरकत करेगी. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने प्रेट्र से कहा, ‘‘हमारा कल मैच […]

विज्ञापन

रियो डि जिनेरियो : भारतीय पुरुष हॉकी टीम रियो ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भाग नहीं लेगी क्योंकि उसे कल आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप बी के शुरुआती मुकाबले में आयरलैंड से भिड़ना है. हालांकि महिला टीम उद्घाटन समारोह में शिरकत करेगी.

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने प्रेट्र से कहा, ‘‘हमारा कल मैच है इसलिये हम खिलाडियों को थकाना नहीं चाहते क्योंकि यह समारोह लंबा होगा. ‘ लेकिन टीम में सूत्रों ने कहा कि टीम ने समारोह के लिये अधिकारिक किट की कमी के कारण इसमें भाग नहीं लेने का फैसला किया है. सूत्र ने कहा, ‘‘जो किट खिलाडियों को दी गयी, वह ज्यादातर के लिये पूरी तरह से फिट नहीं आयी. खिलाडियों के पास फिटिंग देखने के लिये समय नहीं था क्योंकि वे रियो काफी देर से पहुंचे थे और उन्हें दौरे के शुरुआती दिन ही किट दी गयी थी. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola