पाकिस्तान : बडे आतंकी हमले की कोशिश नाकाम, सात आतंकवादी ढेर

लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब सूबे में आज सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. यहां एक बडे आतंकवादी हमले के प्रयास को नाकाम करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया है. ये सभी सूबे के एक अहम सरकारी प्रतिष्ठान पर हमला करने की साजिश रच रहे थे. पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग […]
लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब सूबे में आज सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. यहां एक बडे आतंकवादी हमले के प्रयास को नाकाम करते हुए सात आतंकवादियों को मार गिराया है. ये सभी सूबे के एक अहम सरकारी प्रतिष्ठान पर हमला करने की साजिश रच रहे थे. पाकिस्तान की पंजाब पुलिस के आतंकवाद रोधी विभाग :सीटीडी: के मुताबिक, उसे यह सूचना मिली थी कि करीब 10-12 आतंकवादी यहां स्थित एक संवेदनशील प्रतिष्ठान एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमले की साजिश रच रहे हैं.
इन आतंकवादियों के ठिकाने से विस्फोटक, हथगोले, बडी मात्रा में गोलियां, तीन मोटरसाइकिल और संवेदनशील इमारत का मानचित्र बरामद हुआ है. सीटीडी ने इन आतंकवादियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किस संगठन से जुडे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




