ePaper

सीरिया दमिश्क में कार में भीषण विस्फोट, कई लोग घायल : सरकारी एजेंसी

Updated at : 26 Jul 2016 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
सीरिया दमिश्क में कार में भीषण विस्फोट, कई लोग घायल : सरकारी एजेंसी

दमिश्क : दमिश्क में विभिन्न सरकारी इमारतों वाले इलाके में एक भीषण कार विस्फोट होने पर कई लोग घायल हो गए हैं. यह जानकारी सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना ने दी है. मौके पर मौजूद एएफपी पत्रकार ने कहा कि यह विस्फोट कल काफर सोउसे जिले की 10 मंजिला इमारत के सामने हुआ. यह […]

विज्ञापन

दमिश्क : दमिश्क में विभिन्न सरकारी इमारतों वाले इलाके में एक भीषण कार विस्फोट होने पर कई लोग घायल हो गए हैं. यह जानकारी सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना ने दी है. मौके पर मौजूद एएफपी पत्रकार ने कहा कि यह विस्फोट कल काफर सोउसे जिले की 10 मंजिला इमारत के सामने हुआ. यह स्थान युद्धरत देश की राजधानी के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है. विस्फोट के बाद जमीन पर मलबे के साथ-साथ विस्फोट में इस्तेमाल हुई कार के टुकडे भी देखे जा सकते थे.

सीरियाई मानवाधिकार वेधशाला का कहना है कि कार के इन धात्विक टुकडों के कारण भी लोग हताहत हुए हैं. इस संदर्भ में वेधशाला ने विस्तृत जानकारी नहीं दी. काफर सोउसे में काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स और विदेश मंत्रालय स्थित है. सीरियाई संघर्ष के दौरान यहां शुरुआती बडे हमले बोले जा चुके हैं. दिसंबर 2011 में दो आत्मघाती बम हमलों में 44 लोग मारे गए थे और 166 लोग घायल हो गए थे.

खुफिया सेवाओं और सैन्य सुरक्षा की इमारतों को निशाना बनाकर किए गए इन हमलों के लिए विपक्ष ने सरकार को और सरकार ने अलकायदा को दोषी ठहराया था. सीरिया के गृहयुद्ध में 2.8 लाख से ज्यादा जानें जा चुकी हैं और देश की आधी से ज्यादा जनसंख्या विदेशों में पलायन कर चुकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola