प्रधानमंत्री मोदी तंजानिया पहुंचे

Updated at : 10 Jul 2016 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी तंजानिया पहुंचे

दार-एस-सलाम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों के अफ्रीका दौरे के तीसरे पड़ाव के तहत आज तंजानिया पहुंचे हैं. यहां वे तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली के साथ मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है. पीएम मोदी के अफ्रीका दौरे का मकसद इस महाद्वीप के साथ […]

विज्ञापन

दार-एस-सलाम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार देशों के अफ्रीका दौरे के तीसरे पड़ाव के तहत आज तंजानिया पहुंचे हैं. यहां वे तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली के साथ मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बातचीत होने की उम्मीद है. पीएम मोदी के अफ्रीका दौरे का मकसद इस महाद्वीप के साथ संबंधों और खासकर आर्थिक रिश्तों को विस्तार देना है.

मोदी के दार-एस-सलाम पहुंचने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरुप ने ट्वीट किया, ‘‘डरबन से दार-एस-सलाम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी अफ्रीकी यात्रा के तीसरे पडाव में आज देर रात तंजानिया पहुंचे.” स्वरुप ने कहा कि हवाई अड्डे पर तंजानिया के प्रधानमंत्री कासिम मजालिवा और विदेश मंत्री बर्नार्ड मेमबे ने मोदी की अगवानी की. तंजानिया में प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति जॉन पोम्बे जोसेफ मागुफुली के साथ कई मुद्दों पर बातचीत करेंगे.

पीएम मोदी का यहां एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसके तहत वे करीब 50 हजार अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करेंगे.पीएम मोदी आज ही तंजानिया से केन्या के लिए रवाना होंगे, यहां पर भी भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी ने अपनी इस 5 दिवसीय यात्रा की शुरुआत 7 जुलाई को मोजांबिक से की जिसके बाद वे दक्षिण अफ्रीका पहुंचे थे और वहां से अब तंजानिया आ गए हैं, पीएम मोदी का आखिरी पड़ाव केन्या होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola