ePaper

उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से प्रक्षेपित मिसाइल का परीक्षण किया

Updated at : 09 Jul 2016 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने पनडुब्बी से प्रक्षेपित मिसाइल का परीक्षण किया

सोल : दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट के निकट पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. सोल के रक्षा मंत्रालाय का अधिकारी तत्काल इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया कि मिसाइल कितनी दूर तक गई और वह कहां गिरी. पनडुब्बी से प्रक्षेपित मिसाइल प्रणाली विकसित […]

विज्ञापन

सोल : दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट के निकट पनडुब्बी से प्रक्षेपित बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया. सोल के रक्षा मंत्रालाय का अधिकारी तत्काल इस बात की पुष्टि नहीं कर पाया कि मिसाइल कितनी दूर तक गई और वह कहां गिरी. पनडुब्बी से प्रक्षेपित मिसाइल प्रणाली विकसित करने के उत्तर कोरिया के प्रयास उसके प्रतिद्वंद्वियों एवं पडोसियों के लिए गहरी चिंता का विषय हैं क्योंकि पानी में मौजूद पोतों से प्रक्षेपित मिसाइलों के बारे में पहले से पता लगा पाना मुश्किल होता है.

यह प्रक्षेपण ऐसे समय में किया गया है जब अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई सैन्य अधिकारियों ने एक दिन पूर्व कहा था कि वे उत्तर कोरिया के खतरों से निपटने के लिए दक्षिण कोरिया में उन्नत अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली तैनात करने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola