प्रदर्शन के दौरान चार अधिकारियों की मौत, सात घायल: डलास पुलिस प्रमुख

डलास : डलास में आज चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम दो स्निपर्स ने पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चला दीं, जिसके कारण चार अधिकारियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी है. डलास पुलिस प्रमुख डेविड ब्राउन ने संवाददाताओं को बताया कि स्निपर्स ने […]
डलास : डलास में आज चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान कम से कम दो स्निपर्स ने पुलिस अधिकारियों पर गोलियां चला दीं, जिसके कारण चार अधिकारियों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. यह जानकारी पुलिस ने दी है. डलास पुलिस प्रमुख डेविड ब्राउन ने संवाददाताओं को बताया कि स्निपर्स ने अधिकारियों पर जिस तरह से गोलियां चलाईं, वह ‘घात लगाकर’ हमला करने जैसा था.
बाद में पुलिस ने एक बयान में कहा कि डलास एसडब्ल्यूएटी अधिकारियों के साथ हुई गोलीबारी में शामिल एक संदिग्ध हिरासत में है और एक व्यक्ति ने आत्मसमर्पण कर दिया है. उन्होंने कहा कि बम निरोधी दस्ते ने एक संदिग्ध पैकेट बरामद किया है.इस सप्ताह मिनेसोटा के उपनगर सेंट पॉल और लुइसियाना के बेटन रोज में इस सप्ताह हुई घातक पुलिसिया गोलीबारी के विरोध में कल सैंकडों लोग विरोध प्रदर्शन के लिए जुटे थे. स्थानीय समयानुसार रात आठ बजकर 45 मिनट पर गोलीबारी शुरु हो गई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




