कैमरन ने ‘ब्रेक्जिट'' पर आगे की पहल के लिए नयी इकाई गठित की
Updated at : 27 Jun 2016 9:38 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन: ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से बाहर होने को लेकर गहन एवं जटिल कार्यों एवं बातचीत के लिये एक नई सरकारी इकाई गठित किये जाने की आज घोषणा की. ब्रिटेन के 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के निर्णय के बाद निवर्तमान प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक के दौरान […]
विज्ञापन
लंदन: ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से बाहर होने को लेकर गहन एवं जटिल कार्यों एवं बातचीत के लिये एक नई सरकारी इकाई गठित किये जाने की आज घोषणा की. ब्रिटेन के 28 सदस्यीय यूरोपीय संघ से बाहर निकलने के निर्णय के बाद निवर्तमान प्रधानमंत्री डेविड कैमरन की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक के दौरान यह निर्णय किया गया. कैमरन ने ऐतिहासिक जनादेश के बाद पद से हटने की घोषणा की थी.
प्रधानमंत्री कार्यालय की एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नई इकाई के गठन का प्रस्ताव किया जिसका समर्थन मंत्रिमंडल ने किया. नई इकाई अलग होने से जुडे कार्यों को करेगी और नये प्रधानमंत्री को सलाह देगी. उसने कहा, ‘‘नई इकाई नये प्रधानमंत्री के लिये मौजूदा विकल्प और परामर्श तैयार करेगी लेकिन उसके पास यूरोपीय संघ के साथ ब्रिटेन के भविष्य के रिश्तों के बारे में निर्णय का अधिकार नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




