ePaper

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कल, योगासन मुद्रा वाली तस्वीरों से प्रकाशमान हुआ संयुक्त राष्ट्र भवन

Updated at : 20 Jun 2016 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कल, योगासन मुद्रा वाली तस्वीरों से प्रकाशमान हुआ संयुक्त राष्ट्र भवन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र कल दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन को लेकर तैयार है और इसी के तहत विश्व संस्था के मुख्यालय पर योगासन मुद्रा वाली तस्वीर को प्रदर्शित किया गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के दूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘‘योग से प्रकाशमान हुआ संयुक्त राष्ट्र. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2016 पर न्यूयार्क […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र कल दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजन को लेकर तैयार है और इसी के तहत विश्व संस्था के मुख्यालय पर योगासन मुद्रा वाली तस्वीर को प्रदर्शित किया गया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के दूत सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया, ‘‘योग से प्रकाशमान हुआ संयुक्त राष्ट्र. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2016 पर न्यूयार्क स्थित प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर योग मुद्राओं की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं.’ संयुक्त राष्ट्र भवन पर प्रदर्शित इस तस्वीर में एक महिला को ‘पर्वतासन’ (अंग्रेजी के अक्षर ‘वी’ का उल्टा रुप) करते दिखाया गया है.

तस्वीर के नीचे ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की तस्वीर भी प्रदर्शित की गई है. संयुक्त राष्ट्र जन सूचना विभाग से संबंद्ध संयुक्त राष्ट्र में भारत का स्थायी मिशन 21 जून को विश्व संस्था के मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन करेगा. कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष मॉरगन्स लिकेटॉफ, संचार एवं जन सूचना के लिए अवर महासचिव क्रिस्टीना गैलाच और इशा फाउंडेशन के संस्थापक एवं आध्यात्मिक नेता जग्गी सद्गुरु शामिल होंगे, जो योगासन करेंगे.

योग पर आयोजित कार्यक्रम में संगीतमय मंत्रोच्चार के बीच जानी मानी ब्रिटिश गायिका तान्या वेल्स संस्कृत में श्लोकों का उच्चारण करेंगी. अकबरुद्दीन ने इससे पहले इस सप्ताह के शुरू में कहा था कि इस साल के अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का जोर योग के संबंध में जागरुकता फैलाने पर रहेगा क्योंकि योग का समग्र दृष्टिकोण है और यह महज शारीरिक गतिविधि नहीं बल्कि इससे सतत विकास का लक्ष्य हासिल करने में भी मदद मिल सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola