ePaper

ब्रिटेन के स्कूलों में लड़के पहनेंगे स्कर्ट, लड़कियां पहनेंगी ट्राउजर ।

Updated at : 12 Jun 2016 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटेन के स्कूलों में लड़के पहनेंगे स्कर्ट, लड़कियां पहनेंगी ट्राउजर ।

लंदन : ब्रिटेन में लगभग 80 स्कूलों ने ‘जेंडर न्यूट्रल’ पोशाक पेश किया है जिसके तहत पांच साल की उम्र तक के लड़के चाहें तो ‘स्कर्ट’ और लड़कियां ‘पतलून ‘ पहन सकती हैं. ‘द संडे टाइम्स’ की खबर के मुताबिक स्कूलों को अपने पोशाक संहिता में लड़की या लड़के का जिक्र नहीं करेंगे या यह […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन में लगभग 80 स्कूलों ने ‘जेंडर न्यूट्रल’ पोशाक पेश किया है जिसके तहत पांच साल की उम्र तक के लड़के चाहें तो ‘स्कर्ट’ और लड़कियां ‘पतलून ‘ पहन सकती हैं. ‘द संडे टाइम्स’ की खबर के मुताबिक स्कूलों को अपने पोशाक संहिता में लड़की या लड़के का जिक्र नहीं करेंगे या यह कहने के लिए अपनी पोशाक नीति दोबारा लिखेंगे कि पांच साल के बच्चे वैसा पोशाक पहन सकते हैं जिसमें वे खुद को सर्वाधिक सहज महसूस करते हों.

ऐसा स्कूलों के लिए ब्रिटिश सरकार द्वारा वित्त पोषित नये अभियान के तहत किया जा रहा जिसका उद्देश्य उन बच्चों के प्रति अधिक संवेदनशील होना है जो अपनी लैंगिक पचचान के बारे में सवाल कर रहे हैं. करीब 80 सरकारी स्कूलों ने ‘जेंडर न्यूट्रल’ पोशाक नीति पेश की है. विविधता के पक्ष में अभियान चलाने वालों ने चेतावनी दी है कि मौजूदा नीति समलैंगिकों, बाइसेक्सुअल और ट्रांसजेंडर लोगों के बीच भेदभाव करती है. ब्रिगटन कॉलेज ने इस साल के शुरुआत में एक ट्रांसजेंडर हितैषी पोशाक संहिता की घोषणा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola