पाक में मानवाधिकार कार्यकर्ता की हत्या

कराची : मानवाधिकार कार्यकर्ता और सोशल मीडिया पर अभियान चलाने वाले अकरम जकी की देश की वित्तीय राजधानी कराची में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. अकरम जकी धार्मिक कट्टरपंथ के प्रति अपने कठोर रुख के लिए जाने जाते थे. बीती रात जकी न्यू कराची के सेक्टर 11 में एक रेस्तरां में भोजन कर रहे […]
कराची : मानवाधिकार कार्यकर्ता और सोशल मीडिया पर अभियान चलाने वाले अकरम जकी की देश की वित्तीय राजधानी कराची में अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी. अकरम जकी धार्मिक कट्टरपंथ के प्रति अपने कठोर रुख के लिए जाने जाते थे. बीती रात जकी न्यू कराची के सेक्टर 11 में एक रेस्तरां में भोजन कर रहे थे। उसी समय मोटरसाइकिल पर चार हमलावर आए और उन्होंने जकी को गोली मार दी. हमले में जकी के साथ मौजूद पत्रकार राव खालिद और पास खडा एक अन्य व्यक्ति असलम गंभीर रुप से घायल हो गए.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुकद्दस हैदर ने बताया कि हमलावर ने जकी और खालिद को गोलियां मारीं और असलम इस गोलीबारी की चपेट में आ गया. पूर्व पत्रकार जकी उस समय सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने ‘‘लेट्स अस बिल्ड पाकिस्तान” नामक एक फेसबुक पेज शुरु किया था और मानवाधिकारों के लिए काम करने एवं उदारवादी धार्मिक विचारों का प्रसार करने के लिए समर्पित एक वेबसाइट के संपादक बन गए थे.
जकी ने चरमपंथ के हर रुप की निंदा की और लाल मस्जिद के उलेमा मौलाना अब्दुल अजीज द्वारा शिया मुस्लिमों के खिलाफ नफरत को बढावा दिए जाने के खिलाफ अभियान का नेतृत्व भी किया. उन्होंने और अन्य अभियानकर्ताओं ने दबाव बनाया जिसके बाद अजीज के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया. जकी की हत्या उस दिन हुई जब कराची पुलिस ने मई 2013 में मारी गई सामाजिक कार्यकर्ता परवीन रहमान की हत्या के एक मुख्य संदिग्ध को गिरफ्तार किए जाने का ऐलान किया था.
ओरांगी शहर में आसपास के बदहाल पडोस के विकास के लिए काम करने वाली परवीन की इसी इलाके में घर लौटते समय हत्या कर दी गई थी. पिछले साल सितंबर में एक अन्य सामाजिक कार्यकर्ता और मानवाधिकार के लिए अभियान चलाने वाली सबीन महमूद की कराची के डिफेन्स इलाके में हत्या की गई थी. तब सबीन कार्यालय से घर लौट रही थीं। उनके हत्यारों का आज तक पकडा नहीं जा सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




