ePaper

सैन्य हॉटलाइन स्थापित करने के और करीब पहुंचे चीन-भारत

Updated at : 19 Apr 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
सैन्य हॉटलाइन स्थापित करने के और करीब पहुंचे चीन-भारत

बीजिंग : भारत और चीन सीमा सुरक्षा को बेहतर करने की अपनी कोशिशों के तहत दोनों देशों के सैन्य मुख्यालयों के बीच एक हॉटलाइन स्थापित करने और करीब पहुंच गए हैं. चीन के रक्षा मंत्री चांग वान्कुआन ने अपने भारतीय समकक्ष मनोहर पर्रिकर के साथ बैठक के बाद कहा कि चीन ने सीमा सुरक्षा के […]

विज्ञापन

बीजिंग : भारत और चीन सीमा सुरक्षा को बेहतर करने की अपनी कोशिशों के तहत दोनों देशों के सैन्य मुख्यालयों के बीच एक हॉटलाइन स्थापित करने और करीब पहुंच गए हैं. चीन के रक्षा मंत्री चांग वान्कुआन ने अपने भारतीय समकक्ष मनोहर पर्रिकर के साथ बैठक के बाद कहा कि चीन ने सीमा सुरक्षा के संबंध में भारत के साथ एक सैन्य हॉटलाइन स्थापित करने को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी.

पर्रिकर ने बाद में कहा कि ‘चीन ने दोनों सैन्य मुख्यालयों के बीच हॉटलाइन स्थापित करने से जुडे ज्ञापन का मसौदा लौटा दिया. मुद्दा एक या दो महीने में खत्म हो जाना चाहिए.’ दोनों देशों ने दोनों पक्षों की आक्रामक गश्त के कारण उपज रहे तनाव से निपटने के लिए हॉटलाइन की स्थापना पर चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola