जर्मनी: गुरुद्वारे में धमाका, तीन घायल

एस्सेन : जर्मनी में एस्सेन के पश्चिमी शहर में स्थित एक गुरुद्वारे में शनिवार शाम जोरदार धमाका हुआ जिसमें तीन लोगों के घायल होने की सूचना है. यह विस्फोट शाम 7 बजे हुआ जब यहां वैशाखी मनाने के लिए सिख समुदाय के लोग एकत्रित हुए थे. जर्मन पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि […]
एस्सेन : जर्मनी में एस्सेन के पश्चिमी शहर में स्थित एक गुरुद्वारे में शनिवार शाम जोरदार धमाका हुआ जिसमें तीन लोगों के घायल होने की सूचना है. यह विस्फोट शाम 7 बजे हुआ जब यहां वैशाखी मनाने के लिए सिख समुदाय के लोग एकत्रित हुए थे.
जर्मन पुलिस ने इस संबंध में जानकारी दी कि धमाके में एक नकाबपोश आदमी लिप्त है जिसे धमाके के बाद वहां से भागते देखा गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस प्रवक्ता की माने तो विस्फोट काफी भयानक था जिसमें तीन लोग घायल हो गए घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस के अनुसार अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे यह साबित हो कि घटना में आतंकियों का हाथ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




