ePaper

क्या दोबारा शादी करेंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, कौन हैं एलिशा खार्चेवा?

Updated at : 15 Apr 2016 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
क्या दोबारा शादी करेंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन, कौन हैं एलिशा खार्चेवा?

माॅस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के विश्व के नेताओं के साथ कड़े तेवर की अक्सरमीडियामें चर्चा होती है,लेकिन वेइससेइतर मजाकिया और रोमांटिक भी हैं. जब हाल में उनके निजी जीवन के बारे में एक पत्रकार ने पूछा कि क्या वे दोबारा शादी करेंगे, तो इस उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हो सकता […]

विज्ञापन

माॅस्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के विश्व के नेताओं के साथ कड़े तेवर की अक्सरमीडियामें चर्चा होती है,लेकिन वेइससेइतर मजाकिया और रोमांटिक भी हैं. जब हाल में उनके निजी जीवन के बारे में एक पत्रकार ने पूछा कि क्या वे दोबारा शादी करेंगे, तो इस उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हो सकता है कि एक दिन मैं आपकी जिज्ञासा को शांत कर सकूं.पुतिन राष्ट्रपति से पत्रकारों के वार्षिक प्रश्न-उत्तर में लाइव थे. इन दिनों व्लादिमिर पुतिन का नाम रूस की ओलंपिक जिमनास्ट एलिशा खार्चेवा से जोड़ा जा रहा है.

पुतिन का नाम जिस एलिशा खार्चेवा से जोड़ा जा रहा है, वह 2010 के एक कैलेंडर में दिखी थीं. 2010 में मॉस्को की एह यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ग्रुप ने पुतिन को यह कैलेंडर गिफ्ट किया था. कैलेंडर के अप्रैल माह में एलिशा की तसवीर थी और पुतिन ने इसी कैलेंडर में एलिशा को पहली बार देखा था. एलिशा पत्रकारिता की पूर्व छात्रा हैं और मिस रसिया के फाइलन राउंट में पहुंच चुकी हैं.

रूस में इन दिनों राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड के खूब चर्चे हैं. बताया जा रहा है कि पुतिन ने उन्हें एक लक्जरी फ्लैट गिफ्ट करवाया है. यह फ्लैटग्रिगोरी बेवस्की ने उन्हें खरीद कर दिया है, तो पुतिन परिवार व उनकी बेटी का करीबी है.एलिशा खार्चेवा ने एक बार लिखा था कि पुतिन एक फेंटास्टिक मैन हैं. वे एक मजबूत नेता और देश के आइडियल हेड हैं. एलिशा खार्चेवा व्लादिमिर पुतिन के काम के प्रति लगन की भी तारीफ की.


एलिशा का पुतिन प्रेम

इस घटना के बाद राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के 60 वें जन्मदिवस पर एलिशा ने अपने पर्सनल ब्लॉग राष्ट्रपति और एक बिल्ली के साथ पोज दिया था.डेलीमेलकी रिपोर्ट के अनुसार,एलिशा ने राष्ट्रपतिकोबिल्ली का एक बच्चा उपहार भी दिया था. आज पुतिन 63 साल के हैं और एलिशा 23 साल की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola