आईएस ने 50 आतंकवादियों को ब्रिटेन लौटने की इजाजत दी
Updated at : 12 Apr 2016 7:44 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन : इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने भर्ती किये गए करीब 50 ब्रिटिशों को आईएस के मजबूत गढ सीरिया और इराक से पिछले कुछ महीने में कथित तौर पर लौटने की इजाजत दे दी. ‘द टाइम्स’ के मुताबिक ब्रिटेन की आतंक रोधी एजेंसियां दस्तावेजों की जांच कर रही है जिसमें ब्रिटिश पासपोर्ट धारक आईएस लडाकों […]
विज्ञापन
लंदन : इस्लामिक स्टेट आतंकी समूह ने भर्ती किये गए करीब 50 ब्रिटिशों को आईएस के मजबूत गढ सीरिया और इराक से पिछले कुछ महीने में कथित तौर पर लौटने की इजाजत दे दी. ‘द टाइम्स’ के मुताबिक ब्रिटेन की आतंक रोधी एजेंसियां दस्तावेजों की जांच कर रही है जिसमें ब्रिटिश पासपोर्ट धारक आईएस लडाकों को क्षेत्र से जाने की इजाजत दी गयी. आशंका है कि वे ब्रिटेन में हमले की साजिश रच सकते हैं.
सीरियाई वेबसाइट जमान अल वस्ल द्वारा प्राप्त हजारों दस्तावेजों में जाने की इजाजत देने वाला यह कागजात एक्जिट कार्ड मिला है. इसमें ब्रिटिश इराकी अबू बक्र अल इराकी का भी नाम है जिसके कमांडर ने जुलाई 2014 में ‘‘काम” पर लौटने की इजाजत दी थी. अखबार में कुछ ही एक्जिट कार्ड का खुलासा किया गया है. माना जाता है कि यह कार्ड लडाकों को सुरक्षित तौर पर आईएसआईएस सीमा पार करने के लिए दिया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




