भारत और सऊदी अरब के बीच श्रम, निवेश व हैंडिक्रॉफ्ट सहित 5 क्षेत्रों में समझौते

रियाद: भारत और सऊदी अरब के बीच 5 क्षेत्रों में सहयोग को लेकर समझौते हुए हैं. इन क्षेत्रों में श्रम, निवेश व हैंडिक्रॉफ्ट जैसे सेक्टर शामिल है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सऊदी अरब के दौरे में हैं. इस दौरान उन्होंने वहां के शाह सलमान अब्दुल अजीज के साथ मुलाकात की.सऊदी अरब […]
रियाद: भारत और सऊदी अरब के बीच 5 क्षेत्रों में सहयोग को लेकर समझौते हुए हैं. इन क्षेत्रों में श्रम, निवेश व हैंडिक्रॉफ्ट जैसे सेक्टर शामिल है. गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सऊदी अरब के दौरे में हैं. इस दौरान उन्होंने वहां के शाह सलमान अब्दुल अजीज के साथ मुलाकात की.सऊदी अरब के साथ संबंधों को नई गति देने के इरादे से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वहां के शाह सलमान बिन अब्दुल अजीज के साथ व्यापार, निवेश बढाने और आतंकवाद की नकेल कसने सहित सामरिक सहयोग का विस्तार करने समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की.
उर्जा संसाधनों से सम्पन्न सऊदी अरब भारत का सबसे बडा कच्चे तेल का आपूर्तिकर्ता है और कुल आयात के 20 प्रतिशत जरुरतों को पूरा करता है. इसे देखते हुए दोनों पक्षों ने इस क्षेत्र में सहयोग को और व्यापक बनाने पर चर्चा की. मोदी के कल यहां दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचने पर उनका रायल कोर्ट में भव्य स्वागत किया गया. पिछले सात महीने में मोदी की खाडी क्षेत्र की यह दूसरी यात्रा है. यह क्षेत्र भारत के लिए सामरिक महत्व का है जहां देश के 80 लाख लोग रहते हैं और यह भारत की उर्जा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है. पिछले वर्ष वह अगस्त में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




