ePaper

जापान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

Updated at : 01 Apr 2016 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
जापान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं

तोक्यो : जापान के दक्षिण पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र में आज 6.0 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप महसूस किया गया. अधिकारियों ने हालांकि कहा है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण :यूएसजीएस: और जापान मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप तोक्यो के करीब 350 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में देश के मुख्य द्वीप होंशू […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान के दक्षिण पश्चिमी अपतटीय क्षेत्र में आज 6.0 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप महसूस किया गया. अधिकारियों ने हालांकि कहा है कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है. अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण :यूएसजीएस: और जापान मौसम एजेंसी ने कहा कि भूकंप तोक्यो के करीब 350 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में देश के मुख्य द्वीप होंशू के अपतटीय क्षेत्र में स्थानीय समयानुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 39 मिनट पर आया. भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था.

सार्वजनिक प्रसारक एनएचके ने खबर दी है कि किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है. हालांकि भूकंप की वजह से कुछ बुलेट ट्रेनों का परिचालन अस्थाई रुप से बंद कर दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola