पाकिस्तान में गिरफ्तार कथित जासूस से भारत का कोई लेना देना नहीं : विदेश मंत्रालय

Updated at : 25 Mar 2016 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में गिरफ्तार कथित जासूस से भारत का कोई लेना देना नहीं : विदेश मंत्रालय

इस्लामाबाद/नयी दिल्ली : पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एक एजेंट को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. हालांकि अबतक की खबरों में यह स्पष्ट नहीं हो सका है किपाककेइसदावे में कितनी सच्चाई है और उक्त अधिकारी को कब और कहां गिरफ्तार किया गया. पाकिस्तान ने इसका विरोध जताने के […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद/नयी दिल्ली : पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के एक एजेंट को गुरुवार को गिरफ्तार किया है. हालांकि अबतक की खबरों में यह स्पष्ट नहीं हो सका है किपाककेइसदावे में कितनी सच्चाई है और उक्त अधिकारी को कब और कहां गिरफ्तार किया गया. पाकिस्तान ने इसका विरोध जताने के लिए आज भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावाले को तलब किया.

वहीं, भारत सरकार ने बयान जारी कर कहा है कि उस शख्स से भारत को कोई लेना-देना नहीं है. वह व्यक्ति नेवी से रिटायर है और उससे हमारा संपर्क नहीं है. भारत की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम पाकिस्तान से संबंध अच्छे रखना चाहते हैं और इस संबंध में जरूरी मदद को भी तैयार हैं.

समचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि विदेश सचिव ने आज भारतीय उच्चायुक्त को तलब कर उनसे रॉ अधिकारी के पाकिस्तान में गैर कानूनी ढंग से घूसने और बलूचिस्तान और करांची में उनकी विध्वंसकारी गतिविधियों पर विरोध और गहरी चिंता जतायी है.

पाकिस्तान के डॉन अखबार की वेबसाइट ने अपनी खबर में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के हवाले से लिखा है कि राॅ का वह एजेंट बलूचिस्तान में सक्रिय था. बलूचिस्तान के गृहमंत्री मीर सरफराज बुगती ने उक्त अधिकारी की पहचान गुरुवार को की थी और उनका नाम कुल यादव भूषण बताया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola