पाकिस्तान ने 86 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Updated at : 20 Mar 2016 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने 86 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

कराची: पाकिस्तान ने आज 86 और भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया जो कथित तौर पर उसकी जल सीमा में प्रवेश कर गए थे। इस महीने सद्भावना प्रयास के तहत दूसरी बार पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को रिहा किया है.कराची के मलीर जेल के अधीक्षक रजा मुमताज ने पीटीआई से कहा कि मलीर जेल से […]

विज्ञापन

कराची: पाकिस्तान ने आज 86 और भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया जो कथित तौर पर उसकी जल सीमा में प्रवेश कर गए थे। इस महीने सद्भावना प्रयास के तहत दूसरी बार पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को रिहा किया है.कराची के मलीर जेल के अधीक्षक रजा मुमताज ने पीटीआई से कहा कि मलीर जेल से रिहा किए गए 86 मछुआरे रेलगाडी से लाहौर आएंगे और वाघा सीमा पर उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘ईदी ट्रस्ट ने लाहौर तक उनकी यात्रा का प्रबंध किया है और उन्हें उपहार और नकदी के साथ विदा किया जाएगा.” इस महीने दूसरी बार सरकार ने सद्भावना प्रयास के तहत भारतीय मछुआरों को रिहा किया है. छह मार्च को भी 86 भारतीय मछुआरे और एक अन्य कैदी जो करीब ढाई वर्ष तक जेल की सजा काट काट चुका है, उसे भी लांधी जेल से रिहा किया गया था. मानवाधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि पाकिस्तान की जेलों में करीब 363 भारतीय मछुआरे बंद हैं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola