अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव : सुपर ट्यूजडे 2.0 में ट्रंप, हिलेरी को भी मिली बड़ी जीत

क्लीवलैंड : डोनॉल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन ने मंगलवार को हुए निर्णायक प्राइमरी चुनावों में कई राज्यों में बडी जीत दर्ज करके अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनने की अपने दावेदारी को आज और पुख्ता कर लिया. ट्रंप ने कम से कम तीन रिपब्लिकन प्राइमरी चुनावों में जीत […]
क्लीवलैंड : डोनॉल्ड ट्रंप और हिलेरी क्लिंटन ने मंगलवार को हुए निर्णायक प्राइमरी चुनावों में कई राज्यों में बडी जीत दर्ज करके अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव में अपनी अपनी पार्टी का उम्मीदवार बनने की अपने दावेदारी को आज और पुख्ता कर लिया. ट्रंप ने कम से कम तीन रिपब्लिकन प्राइमरी चुनावों में जीत दर्ज करके अपनी बढत बरकरार रखी. उन्होंने फ्लोरिडा में शानदार जीत दर्ज करके अपने प्रतिद्वंद्वी और राज्य से सीनेटर मार्को रबियो को चुनावी दौड से बाहर होने के लिए मजबूर कर दिया.
ट्रंप ने फ्लोरिडा में जीत दर्ज करके सभी 99 डेलीगेट का समर्थन प्राप्त कर लिया. 69 वर्षीय रियल एस्टेट दिग्गज ने फ्लोरिडा, इलिनोइस और उत्तर कैरोलीना में शानदार जीत दर्ज की लेकिन उन्हें ओहायो में गवर्नर जॉन कैसिच के गृह राज्य में उनसे शिकस्त झेलनी पडी. ट्रंप मिसौरी में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीनेटर टेड क्रूज से मामूली बढत बनाये हुए हैं. हिलेरी ने ओहायो, उत्तर कैरोलीना और फ्लोरिडा में बर्नी सैंडर्स को हराकर अपनी बढत और मजबूत कर ली.
68 वर्षीय हिलेरी ने फ्लोरिडा के वेस्ट पॉम बीच में अपनी जीत की एक पार्टी में कहा, ‘हमारी मुहिम के लिए यह एक और सुपर ट्यूजडे था.’ उन्होंने दावा किया कि वह ‘डेमोक्रेटिक पार्टी का उम्मीदवार बनने के बहुत निकट हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




