ePaper

संत घोषित होंगी मदर टेरेसा, पोप जॉन फ्रांसिस ने दी स्वीकृति, VIDEO

Updated at : 15 Mar 2016 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
संत घोषित होंगी मदर टेरेसा, पोप जॉन फ्रांसिस ने दी स्वीकृति, VIDEO

वेटिकन सिटी : पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत का दर्जा देने को आज औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी तथा इस कार्य को विधिवत मूर्तरूप देने के लिए चार सितंबर की तिथि तय की गयी है. कोलकाता में गरीबों की सेवा के लिए अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा समर्पित कर देने वाली […]

विज्ञापन

वेटिकन सिटी : पोप फ्रांसिस ने मदर टेरेसा को संत का दर्जा देने को आज औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान कर दी तथा इस कार्य को विधिवत मूर्तरूप देने के लिए चार सितंबर की तिथि तय की गयी है. कोलकाता में गरीबों की सेवा के लिए अपने जीवन का अधिकांश हिस्सा समर्पित कर देने वाली मदर टेरेसा के निधन के 19 वर्षों के बाद वेटिकन की ओर से यह कदम उठाया गया है.

मदर टेरेसा ने भारत को अपनी कर्मभूमि बनाया और 1950 में कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की. उन्होंने अपनी इस संस्था के जरिये गरीबों, बीमार और अनाथ लोगों की मदद की. उन्होंने कुष्ठ रोगियों को गले लगाया जिन्हें समाज ठुकरा चुका था. साथ ही टीबी के मरीजों की भी बहुत सेवा की. मदर टेरेसा के सामाजिक कार्यों की वजह से उन्हें 1979 में नोबल शांति पुरस्कार मिला. इसके अतिरिक्त इन्हें कई अन्य पुरस्कार भी मिले.

नोबल शांति पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का आज जन्म दिन है. मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 में अल्बीनिया में हुआ था. उनका नाम अग्नेसे गोंकशे बोजिशयु था. मदर टेरेसा का झुकाव बचपन से ही समाज सेवा की ओर था, जिसके कारण उन्होंने रोमन कैथोलिक नन बनने का रास्ता अपनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola