परमाणु परीक्षण का परिणाम! भूकंप से हिला उत्तर कोरिया

सोल : उत्तर कोरिया आज तडके 3.1 तीव्रता के भूकंप से हिल गया हालांकि इसमें किसी भी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई है. जानकारों की माने तो यह भूकंप परमाणु परीक्षण का परिणाम है. हालांकि दक्षिण कोरिया की सरकारी मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बात का कोई […]
सोल : उत्तर कोरिया आज तडके 3.1 तीव्रता के भूकंप से हिल गया हालांकि इसमें किसी भी प्रकार के जानमाल की क्षति नहीं हुई है. जानकारों की माने तो यह भूकंप परमाणु परीक्षण का परिणाम है.
हालांकि दक्षिण कोरिया की सरकारी मौसम विज्ञान एजेंसी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि यह भूकंप किसी परमाणु परीक्षण से संबंधित था. कोरिया मौसम विज्ञान प्रशासन (केएमए) के अनुसार भूकंप उत्तर कोरिया के सोंगलिम शहर के निकट सुबह पांच बजकर 17 मिनट पर आया.
इसे किसी परमाणु परीक्षण का नतीजा नहीं माना जा रहा है क्योंकि प्रभावित क्षेत्र उत्तर कोरिया के परीक्षण स्थल पुंगये री से दूर है. केएमए के एक अधिकारी ने एएफपी से कहा, ‘‘ यह प्राकृतिक भूकंप है. मुझे नहीं लगता कि यह एक अन्य परमाणु परीक्षण है. कुछ भी खास नहीं पाया गया है.’ किसी तरह की क्षति की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




