ट्रंप ने कहा - इस्लाम हमसे नफरत करता है
Updated at : 11 Mar 2016 10:42 PM (IST)
विज्ञापन

वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रम्प ‘इस्लाम हम से नफरत करता है’ की टिप्पणी पर आज कायम रहे जिस वजह से राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारी में उनके प्रतिद्वंद्वियों ने उनकी आलोचाना की और उनमें से एक ने उनको ऐसे बयानों के दुष्परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. ट्रम्प ने सफाई दी कि सभी मुस्लिम इस श्रेणी में […]
विज्ञापन
वाशिंगटन: डोनाल्ड ट्रम्प ‘इस्लाम हम से नफरत करता है’ की टिप्पणी पर आज कायम रहे जिस वजह से राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारी में उनके प्रतिद्वंद्वियों ने उनकी आलोचाना की और उनमें से एक ने उनको ऐसे बयानों के दुष्परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.
ट्रम्प ने सफाई दी कि सभी मुस्लिम इस श्रेणी में नहीं आते हैं लेकिन कहा कि ‘उनमें से बहुत सारे हैं.’ जब उन्होंने कहा कि ‘‘इस्लाम हमसे नफरत करता’ है तो उनसे पूछा गया कि उनका मतलब है कि 1.6 अरब मुस्लिम तो ट्रम्प ने कहा, ‘‘ मेरा मतलब है कि उनमें से बहुत सारे. मेरा मतलब है कि उनमें से बहुत सारे.’ ट्रम्प ने कहा कि आज वह बहस देख रहे हैं. वे कट्टपंथी इस्लामी आतंकवाद या कट्टर इस्लाम के बारे में बात कर रहे हैं. वहां कुछ चल रहा है जो शायद आप नहीं जानते हैं, शायद बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं लेकिन बहुत नफरत है. ट्रम्प ने कहा, ‘‘ और मैं उस पर कायम हूं जो मैंने कहा था
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




