ePaper

भयावह हैं ट्रंप, नफरत है उनके नजरिए से : हिलेरी क्लिंटन

Updated at : 04 Mar 2016 10:53 AM (IST)
विज्ञापन
भयावह हैं ट्रंप, नफरत है उनके नजरिए से : हिलेरी क्लिंटन

वाशिंगटन : राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी के नफरत से भरे नजरिए की आलोचना करते हुए रियल-एस्टेट क्षेत्र के इस दिग्गज को ‘भयावह’ करार दिया है. वर्ष 2012 के रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी द्वारा अपनी ही पार्टी के प्रमुख दावेदार की आलोचना किये जाने के कुछ […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : राष्ट्रपति पद की डेमोक्रेटिक उम्मीदवारी की प्रमुख दावेदार हिलेरी क्लिंटन ने अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी के नफरत से भरे नजरिए की आलोचना करते हुए रियल-एस्टेट क्षेत्र के इस दिग्गज को ‘भयावह’ करार दिया है. वर्ष 2012 के रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी द्वारा अपनी ही पार्टी के प्रमुख दावेदार की आलोचना किये जाने के कुछ घंटे बाद हिलेरी ने अपने समर्थकों को लिखे ईमेल में कहा, ‘मुझे लगता है कि डोनाल्ड ट्रंप भयावह हैं और मैं निश्चित तौर पर उनके उस रुख से नफरत करती हूं, जिसकी वह वकालत करते हैं.’

हिलेरी (68) ने कल अपने ईमेल में कहा, ‘जिस तरह से वह अपनी सहूलियत के हिसाब से महिलाओं, अश्वेतों और सभी देशों का अपमान करते हैं. मुझे उससे नफरत है. अमेरिकियों को प्रभावित करने वाले जटिल मुद्दों पर उनमें समझ की जो कमी है, मुझे उससे नफरत है.’ हिलेरी ने कहा, ‘मुझे इस बात से नफरत है कि उन्होंने केकेके के पूर्व नेता की ओर से समर्थन को नकारने के लिए कहा कि वह केकेके के बारे में ‘ज्यादा नहीं जानते.’ वह क्या जानना चाहते हैं? यह केकेके है. लेकिन जिस बात से मैं सबसे ज्यादा नफरत करती हूं, वह यह है कि वह (ट्रंप) हमारे अगले राष्ट्रपति हो सकते हैं.’

इससे पहले दिन के समय, 69 वर्षीय ट्रंप ने दावा किया था कि एक वही हैं जो नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में हिलेरी को हरा सकते हैं. हिलेरी और ट्रंप ने हाल ही में कई राज्यों में संपन्न हुए बेहद अहम ‘सुपर ट्यूजडे’ प्राइमरी चुनावों में भारी जीत हासिल करने के बाद व्हाइट हाउस तक की अपनी दौड को तेज कर लिया है ताकि राष्ट्रपति पद के लिए अपने-अपने दलों की उम्मीदवारी पर उनकी पकड बनी रहे. दोनों ने ही अपने-अपने दलों की सात प्राइमरी जीतीं.

इसके साथ ही नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनावों में प्रमुख टक्कर इन्हीं दोनों दावेदारों के बीच होती दिखाई दे रही है. हिलेरी पहले भी विवादास्पद ट्रंप को निशाने पर ले चुकी हैं. ‘अमेरिका को फिर से महान बनाने’ के ट्रंप के संकल्प पर हमला बोलते हुए हिलेरी ने कहा था, ‘अमेरिका की महानता कभी कम नहीं हुई.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola