आइएसआइ के संबंध आतंकी संगठनों से होने से चिंतित है अमेरिका : कैरी

Updated at : 26 Feb 2016 4:00 PM (IST)
विज्ञापन
आइएसआइ के संबंध आतंकी संगठनों से होने से चिंतित है अमेरिका : कैरी

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी ने कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के संबंध हक्कानी नेटवर्क जैसे खूंखार आतंकवादी संगठनों से होने पर अमेरिका बहुत चिंतित है. कैरी ने कांग्रेस में एक सुनवाई के दौरान कल सदन की विदेश मामलों की समिति के सदस्यों से कहा, ‘‘मेरा आशय है कि […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन कैरी ने कहा है कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ के संबंध हक्कानी नेटवर्क जैसे खूंखार आतंकवादी संगठनों से होने पर अमेरिका बहुत चिंतित है.

कैरी ने कांग्रेस में एक सुनवाई के दौरान कल सदन की विदेश मामलों की समिति के सदस्यों से कहा, ‘‘मेरा आशय है कि राष्ट्रपति, हम सभी आईएसआई के संबंधों को लेकर गहनरूप से चिंतित हैं. हम हक्कानी नेटवर्क की गतिविधियां चलाने की आजादी को लेकर गहराई से चिंतित हैं.’ कैरी ने कहा कि इन चीजों पर गोपनीय तरीके से ही चर्चा हो सकती है.

वाशिंगटन में अगले हफ्ते होने वाली अमेरिका-पाकिस्तान रणनीतिक वार्ता के दौरान चर्चा के लिए यह मुद्दा आ सकता है.

इससे पहले कांग्रेस की सदस्य तुलसी गबार्ड ने आइएसआइ के हक्कानी नेटवर्क के साथ संबंधों के विषय को उठाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola