ePaper

लोग मुझे ‘सीरिया बचाने वाले'' व्यक्ति के रुप में याद करें : असद

Updated at : 21 Feb 2016 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
लोग मुझे ‘सीरिया बचाने वाले'' व्यक्ति के रुप में याद करें : असद

मैड्रिड : राष्ट्रपति बशर अल असद चाहते हैं कि अब से 10 बरस बाद लोग उन्हें ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद करें जिसने सीरिया को बचाया. यह बात असद ने एक स्पेनिश अखबार एल पेरिस को दिए एक साक्षात्कार में कही. सीरिया में करीब छह साल से हिंसक गृह युद्ध चल रहा है और […]

विज्ञापन

मैड्रिड : राष्ट्रपति बशर अल असद चाहते हैं कि अब से 10 बरस बाद लोग उन्हें ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद करें जिसने सीरिया को बचाया. यह बात असद ने एक स्पेनिश अखबार एल पेरिस को दिए एक साक्षात्कार में कही. सीरिया में करीब छह साल से हिंसक गृह युद्ध चल रहा है और इसका खात्मा करने के प्रयासों का असद के भविष्य से सीधा संबंध है. उनका कहना है कि वह बहुप्रतीक्षित संघर्षविराम लागू करने के लिए तैयार थे बशर्ते विद्रोही और उनके अंतरराष्ट्रीय समर्थक तुर्की आदि अपना आधार बनाने के लिए इसका उपयोग नहीं करते.

अखबार की वेबसाइट पर कल प्रकाशित साक्षात्कार में असद ने कहा ‘‘अगले दस साल में, अगर मैं राष्ट्रपति के तौर पर सीरिया को बचा सकता हूं… लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अगले दस साल तक राष्ट्रपति बना रहूंगा। मैं तो सिर्फ दस साल के लिए अपने दृष्टिकोण के बारे में बात कर रहा हूं.” उन्होंने कहा ‘‘अगर सीरिया सुरक्षित और समृद्ध है और मैं वह हूं जिसने देश को बचाया, यह अब मेरा काम है, मेरा दायित्व है.”

असद ने कहा ‘‘अगर सीरियाई लोग चाहते हैं कि मैं सत्ता पर रहूं तो मैं रहूंगा। अगर वह मुझे नहीं चाहते तो मैं कुछ नहीं कर सकता, मेरा मतलब है कि मैं अपने देश की मदद नहीं कर सकता, इसलिए मुझे जाना होगा।” विश्व शक्तियां सीरिया में कथित संघर्षविराम के लिए जोर दे रही हैं ताकि नए सिरे से शांति वार्ता की राह बने। लेकिन जमीनी लडाई तेज होने के कारण संघर्षविराम के प्रयास नाकाम हो गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola