ePaper

लश्कर व जैश के आतंकवादियों को प्रशिक्षण देती है ISI : मुशर्रफ

Updated at : 12 Feb 2016 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
लश्कर व जैश के आतंकवादियों को प्रशिक्षण देती है ISI : मुशर्रफ

कराची : पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ नेगुरुवारको कहा कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को आइएसआइ प्रशिक्षण देती है और भारत में आतंकी हमले तब तक नहीं रुकेंगे जब तक नयी दिल्ली कश्मीर के मुख्य मुद्दे पर ध्यान नहीं देगी. मुशर्रफ ने कहा, इंटर सर्विसेस इंटेलीजेंस :आइएसआइ: जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ नेगुरुवारको कहा कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों को आइएसआइ प्रशिक्षण देती है और भारत में आतंकी हमले तब तक नहीं रुकेंगे जब तक नयी दिल्ली कश्मीर के मुख्य मुद्दे पर ध्यान नहीं देगी.

मुशर्रफ ने कहा, इंटर सर्विसेस इंटेलीजेंस :आइएसआइ: जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों को प्रशिक्षण देती है. उन्होंने इंडिया टुडे टीवी को दिये इंटरव्यू में कहा, पाकिस्तानी सेना असैन्य लोगों को प्रशिक्षण नहीं दे रही. हमारी तरफ के और आपकी तरफ के भी खुफिया संगठन इसमें शामिल हैं. जब मुशर्रफ से पूछा गया कि क्या वह भारत-पाक शांति प्रक्रिया में कोई तरक्की देखते हैं तो उन्होंने कहा, अगर आप मुख्य विषय पर ध्यान देंगे तो सबकुछ रुक जाएगा. जब तक हम मुख्य मुद्दे पर ध्यान नहीं देते, तब तक दुर्भाग्यपूर्ण आतंकवादी गतिविधियां और आतंकवाद जारी रहेगा. यह चीज आप करना नहीं चाहते.

कश्मीर में लड़नेवालों को बताया स्वतंत्रता सेनानी
72 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने भारत में आतंकवादी गतिविधियों का एक तरह से बचाव करते हुए कहा, पाकिस्तान में कश्मीर लगातार भावनाएं जगाता रहता है. उन्होंने कहा, कश्मीर में जो भी लड़ रहा है, वह स्वतंत्रता सेनानी है.

विदेश सचिव स्तर की वार्ता मुश्किल
पठानकोट हमले के बाद रुक गयी विदेश सचिव स्तर की वार्ता के बारे में पूछे जाने पर मुशर्रफ ने कहा, मुझे नहीं लगता कि हम इस मुख्य मुद्दे पर आगे बढ़ेंगे. आप ऐसा नहीं चाहते.आप हमें डराना चाहते हैं, हम पर धौंस जमाना चाहते हैं और आप हम पर प्रभुत्व जमाना चाहते हैं. आप केवल उन मुद्दों के बारे में बात करना चाहते हैं जो आपको चिंतित करते हैं, मसलन आतंकवाद, मुंबई और पठानकोट. इसलिए मुझे नहीं लगता कि मुख्य मुद्दे आगे बढ़ रहे हैं.

हेडली ने जो कुछ कहा, मैं नहीं मानता
मुंबई के 26-11 के आतंकी हमले के मामले में मुंबई की एक अदालत में गवाही दे रहे पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली के संबंध में मुशर्रफ ने कहा, हेडली ने जो कुछ कहा, मैं नहीं मानता. पाकिस्तान के खुफिया तंत्र को हेडली से पूछताछ करनी चाहिए.

लश्कर, हाफिज पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों मेंनहीं शामिल
जैश प्रमुख मसूद अजहर के सवाल पर, जो खुद उनके खिलाफ भी दो हमलों में शामिल रहा है, पूर्व सैन्य जनरल ने कहा, मैं जानता हूं कि वह मेरे पर हमले करता है, इस तरह से पाकिस्तान में कोई ऐसी अन्य गतिविधि करता है तो वह निश्चित रूप से आतंकवाद है. इसलिए मैं उसे आतंकवादी कहता हूं. उन्होंने कहा, लश्कर और हाफिज सईद पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल नहीं हैं.

भारत पर हर बार शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारते का लगाया आरोप
मुशर्रफ ने आरोप लगाया कि भारत हर बार शांति प्रक्रिया को पटरी से उतारता है और केवल आतंकवाद पर बात करना चाहता है. उन्होंने कहा, हम कुछ बोलने की कोशिश करते हैं तो आप हमसे वह बुलवाने की धौंस जमाते हैं जो आपकी राय है. मुशर्रफ ने भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ पर अफगानिस्तान की तरफ से पाकिस्तान में हमले करने का भी आरोप लगाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola