आईएस वीडियों में फ्रेंस बोलने वाले आतंकी ने दी हमले की धमकी

बगदाद : इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथित रूप से दिखाया गया है कि फ्रेंच बोलने वाले आतंकवादी पश्चिमी देशों को हमले की धमकी दे रहे हैं. इसमें इराक में जासूसों को और आईएस से हटने वालों को सजाए मौत देते हुए भी दिखाया गया है. बताया जाता है कि जिहादी […]
बगदाद : इस्लामिक स्टेट ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें कथित रूप से दिखाया गया है कि फ्रेंच बोलने वाले आतंकवादी पश्चिमी देशों को हमले की धमकी दे रहे हैं. इसमें इराक में जासूसों को और आईएस से हटने वालों को सजाए मौत देते हुए भी दिखाया गया है. बताया जाता है कि जिहादी वेबसाइट पर कल लगाया गया फुटेज आईएस के मीडिया कार्यालय ने इराक के निनेवे प्रांत में बनाया है. इसमें युवकों को यह बताते हुए दिखाया गया है कि उन्होंने आईएस के खिलाफ काम किया. इसके बाद उन्हें गोली मार दी गई.
फ्रेंच भाषी आतंकवादी ने एक जाफरानी नकाब लगा रखा था. वह सैनिक वर्दी में था और एक हैंडगन लिए था. उसके सुनहरे बाल नकाब से झलक रहे थे. ऐसा लगता है कि यह वीडियो 13 नवंबर के पेरिस हमले के बाद तैयार किया गया है. फ्रेंच भाषी आतंकवादी ने सीरिया और इराक में आईएस से लड रहे अमेरिका और उसके सहयोगियों को ‘‘मूर्ख बदमाश” करार दिया और उन्हें धमकी दी कि वे आईएस को कुचल नहीं पायेंगे. उसने कहा कि आईएस ऐसे हमले करेगा कि पश्चिम 11 सितंबर 2001 का हमला भूल जाएगा जिसमें तकरीबन 3000 लोग मारे गए थे. उसने कसम खाई कि 711 से 1492 तक दक्षिण स्पेन के उंदलुस पर मुस्लिम शासन को कुचलने की खासी कीमत पश्चिम को, खास कर स्पेन को चुकानी पड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




