किसी को डरने की जरूरत नहीं, लेकिन अमेरिका को मिटा दूंगा : नार्थ कोरिया

सोल: उत्तर कोरिया ने आज कहा कि उसके परमाणु परीक्षण का उद्देश्य उकसाना या खतरा उत्पन्न करना नहीं है. साथ ही उसने एक ऐसी हथियार प्रणाली की अपनी योजना रखी जो पूरे अमेरिका को मिटा देने में सक्षम होगी. सरकारी संवाद समिति केसीएनए की एक लंबी टिप्पणी में उत्तर कोरिया के इस दावे को रेखांकित […]
सोल: उत्तर कोरिया ने आज कहा कि उसके परमाणु परीक्षण का उद्देश्य उकसाना या खतरा उत्पन्न करना नहीं है. साथ ही उसने एक ऐसी हथियार प्रणाली की अपनी योजना रखी जो पूरे अमेरिका को मिटा देने में सक्षम होगी. सरकारी संवाद समिति केसीएनए की एक लंबी टिप्पणी में उत्तर कोरिया के इस दावे को रेखांकित किया गया कि पिछले बुधवार को किया गया परीक्षण एक शक्तिशाली छोटे हाइड्रोजन बम का था जो कि देश की एक विश्वसनीय परमाणु प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने की तलाश में एक ‘‘नये उच्च चरण’ का प्रतीक है.
विशेषज्ञों ने व्यापक रूप से इस दावे को खारिज किया है और कहा है कि परीक्षण पूर्ण विकसित थर्मोन्यूक्लियर डिवाइस के लिए काफी निम्न था और वह सामान्य विखंडन अंत:स्फोट उपकरण जैसा ही था जिसका परीक्षण वह पूर्व में तीन बार कर चुका है.केसीएनए की टिप्पणी में कहा गया कि परीक्षण ‘‘सामान्य स्तर’ पर अत्यावश्यक चरण था जिसे अन्य देशों ने दो चरण वाले विखंडन-विलयन हाईड्रोजन बम के विकास में किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




