ePaper

ISIS में शामिल होने 100 पाकिस्तानी सीरिया रवाना

Updated at : 05 Jan 2016 2:22 PM (IST)
विज्ञापन
ISIS में शामिल होने 100 पाकिस्तानी सीरिया रवाना

लाहौर : प्रांतीय पंजाब सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि पश्चिम एशिया में खूंखार आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के उदय के बाद से लगभग 100 पाकिस्तानी इस संगठन से जुड़ने के लिए सीरिया और इराक की यात्रा कर चुके हैं. इन लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं. पंजाब प्रांत के कानून मंत्री राणा […]

विज्ञापन

लाहौर : प्रांतीय पंजाब सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि पश्चिम एशिया में खूंखार आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट के उदय के बाद से लगभग 100 पाकिस्तानी इस संगठन से जुड़ने के लिए सीरिया और इराक की यात्रा कर चुके हैं. इन लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं. पंजाब प्रांत के कानून मंत्री राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पश्चिम एशिया में आईएसआईएस के उदय के बाद से महिलाओं समेत लगभग 100 पाकिस्तानी इस आतंकी समूह से जुड़ने के लिए देश छोड़कर सीरिया और इराक जा चुके हैं.

मंत्री ने कहा कि सरकार आईएसआईएस में भर्तियों को रोकने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रही है. उनहोंने कहा कि इस समूह के आठ कार्यकर्ताओं को पंजाब के सियालकोट जिले से गिरफ्तार किया गया था और ये अब भी जमात-उद-दावा से जुडे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार आईएसआईएस को पाकिस्तान में अपने पांव नहीं जमाने देगी.इससे पहले कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने आईएसआईएस से कथित संबंधों को लेकर महिलाओं समेत 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था. इन लोगों को पाकिस्तान में इस्लामिक स्टेट के कथित सदस्यों और समर्थकों को पकडने के लिए आतंकवाद रोधी अधिकारियों की छापेमारी की श्रृंखला के दौरान गिरफ्तार किया गया.

राणा सनाउल्लाह ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में इस्लामाबाद प्रमुख आमिर मंसूर, उसके सहयोगी अब्दुल्ला मंसूरी और सिंध प्रांत के लिए प्रमुख उमर काठियो समेत आईएसआईएस के शीर्ष सदस्य शामिल हैं. पाकिस्तान ने देश में आईएसआईएस की मौजूदगी से आधिकारिक रुप से इनकार किया है लेकिन गोपनीय रुप से वह उन आतंकवादियों को निष्प्रभावी कर रहा है जो या तो तालिबान से आईएसआईएस में शामिल हो गए हैं या जिन्होंने इस समूह के प्रति समर्थन दिखाया है. इसी बीच, लाहौर की पुलिस ने आईएसआईएस में लोगों की भर्ती कराने वाले तीन लोगों को शाम नगर से गिरफ्तार किया है.

पुलिस के एक सूत्र ने कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शाम नगर स्थित एक मकान पर छापा मारा और डॉक्टर उस्मान मलिक, अहसान सिद्दीकी और एक अज्ञात व्यक्ति को गिरफ्तार किया और वहां से नफरत फैलाने वाला साहित्य, दुष्प्रचार करने वाली सामग्री और एक लैपटॉप बरामद किया.उन्होंने कहा कि ‘आईएसआईएस के तीन सदस्य’ सीरिया में जिहाद में मदद करने के लिए लोगों की भर्ती कर रहे थे.इन लोगों को पूछताछ के लिए एक अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola