सऊदी अरब से ईरान को जाने वाली सारी उड़ानें निलंबित

रियाद : सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि वह ईरान के साथ अपने सभी हवाई संपर्क खत्म कर रहा है.अभी राजदूतों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने के आदेश को 12 घंटे भी नहीं हुए थे कि सऊदी अरब ने एक नया फरमान जारी कर दिया है. यह बढ़ते कदम कूटनीतिक […]
रियाद : सऊदी अरब के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि वह ईरान के साथ अपने सभी हवाई संपर्क खत्म कर रहा है.अभी राजदूतों को 48 घंटे के अंदर देश छोड़ने के आदेश को 12 घंटे भी नहीं हुए थे कि सऊदी अरब ने एक नया फरमान जारी कर दिया है. यह बढ़ते कदम कूटनीतिक विवाद के बीच रियाद द्वारा तेहरान से कूटनीतिक संबंध खत्म किए जाने के बाद आया है.
प्राधिकरण ने कहा कि ईरान के साथ राजनयिक संबंध खत्म करने के सल्तनत के फैसले के बाद उसने सऊदी अरब में संचालित सभी
एअरलाइनों को सूचित कर दिया है कि वह ईरान से आने वाली और ईरान जाने वाली सभी उड़ानों को निलंबित कर रहा है. गौरतलब हो कि एक धर्मगुरू की फांसी के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. राजनयिक संबंधों में खटास के बाद यह सऊदी अरब का लिया गया बड़ा फैसला है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




