नवाज के सर पर पीएम नरेंद्र मोदी की पगड़ी

लाहौर : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज अपनी नवासी के दावते वलीमा में अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी से उपहार में मिली गुलाबी रंग की पगडी पहनी. गत शुक्रवार को शरीफ की नवासी की शादी हुई थी. शरीफ के जटी उमरा स्थित घर के एक सूत्र ने कहा कि मोदी ने शुक्रवार को […]
लाहौर : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आज अपनी नवासी के दावते वलीमा में अपने भारतीय समकक्ष नरेन्द्र मोदी से उपहार में मिली गुलाबी रंग की पगडी पहनी. गत शुक्रवार को शरीफ की नवासी की शादी हुई थी. शरीफ के जटी उमरा स्थित घर के एक सूत्र ने कहा कि मोदी ने शुक्रवार को अपने दौरे में शरीफ को यह ‘भारतीय राजस्थानी गुलाबी पगडी’ भेंट की थी जिसे शरीफ ने आज पहना. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के सूत्र ने कहा, ‘मोदी से उपहार में मिली पगडी पहनना शरीफ की पडोसी देश के प्रति ईमानदार इरादे को दिखाता है. इसके अलावा यह भी दिखाता है कि शरीफ मोदी के उपहार को कितना महत्व देते हैं.’
मोदी ने शरीफ को उनकी नवासी की शादी की बधाई दी थी और उपहार भी भेंट किये थे. शरीफ की बेटी मरियम नवाज की बेटी मेहरुनिसा की प्रसिद्ध उद्योगपति चौधरी मुनीर के बेटे रहील मुनिर से शादी हुई थी और आज उनका दावते वलीमा था. समारोह में करीब 2,000 मेहमान शामिल हुए जिनमें सउदी अरब से आए कुछ अति विशिष्ट मेहमान भी थे. सूत्रों ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात और ब्रिटेन में भी अगले महीने दावते वलीमा होगा क्योंकि शरीफ परिवार के कुछ दोस्त लाहौर नहीं आ पाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




