30 करोड़ में बिकी भारतीय चित्रकार की पेंटिंग

Updated at : 19 Dec 2015 10:47 AM (IST)
विज्ञापन
30 करोड़ में बिकी भारतीय चित्रकार की पेंटिंग

भारतीय चित्रकार वासुदेव एस गायतोंडे की अॉयल पेंटिंग क़रीब 30 करोड़ रुपए में बिकी. ये पहली बार है कि जब किसी भारतीय कलाकार की पेंटिंग को इतनी अधिक क़ीमत मिली है. जानी मानी संस्था क्रिस्टी ने मुंबई में मंगलवार को इसकी नीलामी की. इस पेंटिग ने भारतीय कला की दुनिया में एक रिकार्ड बना दिया […]

विज्ञापन
undefined

भारतीय चित्रकार वासुदेव एस गायतोंडे की अॉयल पेंटिंग क़रीब 30 करोड़ रुपए में बिकी.

ये पहली बार है कि जब किसी भारतीय कलाकार की पेंटिंग को इतनी अधिक क़ीमत मिली है.

जानी मानी संस्था क्रिस्टी ने मुंबई में मंगलवार को इसकी नीलामी की. इस पेंटिग ने भारतीय कला की दुनिया में एक रिकार्ड बना दिया है. क्रिस्टी ने भारत में तीसरी बार कोई नीलामी की है.

क्रिस्टी के मुताबिक़ गायतोंडे की 1995 में बनाई गई इस बिना शीर्षक वाली पेंटिंग को एक अनाम ख़रीददार ने ख़रीदा.

वासुदेव भारत के अबस्ट्रैक्ट चित्रकारों में से एक थे. साल 2001 में उनकी मौत हो गई.

क्रिस्टी के वर्ल्ड आर्ट के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख विलियम रॉबिनसन ने बताया, ” गायतोंडे की इस अनाम पेटिंग को मिली क़ीमत ने किसी भारतीय चित्रकार की कलाकृति को नीलामी में मिली क़ीमत का विश्व रिकॉर्ड बनाया है.”

इससे पहले गोवा के कलाकार फ्रांसिस न्यूटन सूज़ा की एक कलाकृति 4.01 मिलियन डॉलर में बिकी थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola