लंदन मेट्रो में आतंकी हमला: 3 लोगों को चाकू मारने वाले ने कहा-ये सीरिया का बदला

लंदन : ब्रिटेन की राजधानी लंदन की मेट्रो में एक हमलावर ने चाकू मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया है. इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. लंदन पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इसे आतंकवादी घटना मान कर जांच कर रही है. […]
लंदन : ब्रिटेन की राजधानी लंदन की मेट्रो में एक हमलावर ने चाकू मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया है. इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है. लंदन पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है. पुलिस इसे आतंकवादी घटना मान कर जांच कर रही है. घटना शनिवार देर शाम को ईस्ट लंदन मेट्रो स्टेशन में हुयी. हमलावर ने चाकू से हमला करते हुए नारा लगाया जिसने लोगों को चौंका दिया. हमलावर ने इस घटना को सीरिया का बदला बताया.
हमलावर चाकू लेकरमेट्रो मेंघूसा और चिल्लाने लगा साथ ही उसने भीड़ पर हमला शुरू कर दिया. चश्मदीदों ने बताया कि हमलावर ‘दिस इज फॉर सीरिया’ का नारा लगा रहा था. हमलावर ने चाकू से तीन लोगों को घायल कर दिया. स्टेशन के फ्लोर पर खून फैल गया. एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि जब वो मेट्रो स्टेशन पहुंचा तो वहां काफी भगदड़ का मंजर था. उसने बताया कि एक आदमी को उसने चाकू के साथ देखा जबकि एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में जमीन पर पड़ा हुआ था.
घटना के बाद पुलिस फौरन पहुंची और उसने हमलावर को गिरफ्त में ले लिया. इस घटना में एक शख्स को गंभीर चोट आयी है. पुलिस ने हमलावर को बेहोशी वाली बंदूक से काबू में किया.आपको बता दें कि पिछले महीने फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकी हमले के बाद ब्रिटेन की संसद ने हाल ही में आईएसआईएस के खिलाफ हवाई हमले में शामिल होने का प्रस्ताव पारित.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




