अखरोट में 21 प्रतिशत कम है कैलोरी, आराम से खाइये

Updated at : 04 Dec 2015 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
अखरोट में 21 प्रतिशत कम है कैलोरी, आराम से खाइये

वाशिंगटन : अखरोट को पसंद करनेवाले इसे डर से नहीं खाते हैं कि इसमें कैलोरी ज्यादा होती है. इससे उनका वजन बढ़ सकता है. लेकिन एक नये अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि अमेरिकी सरकार ने अखरोट में जितनी कैलोरी बतायी हैं उससे 21 प्रतिशत कम कैलोरी होती हैं. प्रतिष्ठित ‘जनरल ऑफ न्यूटरीशिन’ […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अखरोट को पसंद करनेवाले इसे डर से नहीं खाते हैं कि इसमें कैलोरी ज्यादा होती है. इससे उनका वजन बढ़ सकता है. लेकिन एक नये अध्ययन में यह बात सामने आयी है कि अमेरिकी सरकार ने अखरोट में जितनी कैलोरी बतायी हैं उससे 21 प्रतिशत कम कैलोरी होती हैं.

प्रतिष्ठित ‘जनरल ऑफ न्यूटरीशिन’ में प्रकाशित इस अध्ययन में बताया गया है कि अमेरिका के कृषि विभाग (यूएसडीए) ने अखरोट में जितनी कैलोरी बतायी है, असल में, अखरोट में उससे 21 फीसदी कम कैलोरी होती हैं. यह अध्ययन डॉ डेविड जे बेयर की अगुवाई में हुआ, जो यूएसडीएम में वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं. इस अध्ययन में यह पाया गया है कि एक अखरोट (28.35 ग्राम) में 146 केलोरी होती हैं न कि 185. आम तौर पर जो कैलोरी बतायी जाती है यह उससे 39 कम है.

ऐतिहासिक तौर पर, अखरोट में कैलोरी का पता लगाने के लिए ‘एटवॉटर’ तरीके का इस्तेमाल किया गया था, जो 19वीं सदी के अंत में विकसित हुआ था. यह कई पदार्थों से मिलनेवाली चयापचय ऊर्जा या शरीर में उपलब्ध ऊर्जा की गणना करता है. बेयर ने बताया कि यह नतीजे इस अर्थ में महत्वपूर्ण हैं कि पहली बार वे एक अखरोट में कैलोरी की संख्या को सही मापते हैं. यह अनुसंधान 100 साल पहले हुए अनुसंधान की सीमा बध्यताओं को दूर करेगा, जिनके नतीजे आज भी इस्तेमाल किये जा रहे हैं.

अखरोट के नियमित सेवन से नहीं बढ़ता है वजन

बेयर ने कहा कि हमारे अनुसंधान के नतीजे यह बता सकते हैं कि अखरोट का सेवन करनेवालों का औसतन वजन क्यों नहीं बढ़ता है. साथ ही, अखरोट खाने के कई संभावित फायदों को भी बता सकते हैं, जिनमें कैंसर, हृदय और कुछ अन्य बीमारियों के खतरे को कम करना शामिल है. कहा कि हमारे अनुसंधान से लोगों की कैलोरी संबंधित चिंताओं को कम करने में मदद मिल सकती है.

वे अपनी रोज की खुराक में इसे शामिल कर सकते हैं. कहा कि यह जरूरी नहीं कि उच्च वसावाले खाद्य पदार्थ हमें वसा ही दें. कम वसावाले खाद्य पदार्थ हमारे लिए स्वास्थ्यप्रद हों. हमें खाने के लिए किसी चीज का चयन करने से पहले उसमें मौजूद कैलोरी को देखना चाहिए, खासतौर पर टरी नट्स के संदर्भ में.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola