ePaper

पाकिस्तानी अल्पसंख्यक वेब टीवी चैनल जलकर खाक, साजिश का शक

Updated at : 26 Nov 2015 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तानी अल्पसंख्यक वेब टीवी चैनल जलकर खाक, साजिश का शक

कराची : महमूदाबाद इलाके में एक वेब टीवी चैनल के कार्यालय में आग लग गयी और इसके मालिक ने इसके पीछे कोई साजिश होने का आरोप लगाया है. ईसाई धर्म की जानकारी देने वाले वेब टीवी चैनल ‘गवाही’ के दो कमरों का यह कार्यालय अख्तर कालोनी में स्थित है. इस कालोनी में अल्पसंख्यक समुदाय के […]

विज्ञापन

कराची : महमूदाबाद इलाके में एक वेब टीवी चैनल के कार्यालय में आग लग गयी और इसके मालिक ने इसके पीछे कोई साजिश होने का आरोप लगाया है. ईसाई धर्म की जानकारी देने वाले वेब टीवी चैनल ‘गवाही’ के दो कमरों का यह कार्यालय अख्तर कालोनी में स्थित है. इस कालोनी में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं और ये लोग कम आय समूह से आते हैं.

पुलिस अफसर सरवार कमांडो ने कहा, आग ने कार्यालय में सब कुछ तबाह कर दिया. घटना की जांच अभी चल रही है. हालांकि वेब टीवी चैनल के निदेशक सरफराज विलियम ने आग लगने की इस घटना में साजिश का आरोप लगाया है. आग सोमवार की रात को लगी थी. विलियम ने कहा, हमें चैनल को बंद करने और ईसाई धर्म का पाठ पढाना बंद करने के लिए अज्ञात लोगों से धमकियां मिल रही थीं.

विलियम ने संदेह जताया कि अंदर कोई रसायन फेंका गया, जिसने प्लास्टिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत सबकुछ जला दिया. इनमें कंप्यूटर और कैमरे भी शामिल थे. पुलिस ने कहा कि कार्यालय आवासीय इमारत में था और आग लगने के बाद दमकल कर्मियों को वहां फंसे परिवारों को निकालना पड़ा. उन्होंने कहा शुरुआती जांच में पाया गया कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट से लगी. चैनल ने खुद को मिलने वाली किसी धमकी की शिकायत पुलिस में नहीं की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola