INDO-NEPAL सीमा : एसएसबी की गोलीबारी में चार नेपाली घायल

काठमांडो : दक्षिण नेपाल में भारत से लगी सीमा के पास आज कथित रुप से सशस्त्र सीमा बल एसएसबी कर्मियों की गोलीबारी में चार नेपाली नागरिक घायल हो गए. यहां अधिकारियों के अनुसार सनसारी जिले के सीमांत क्षेत्र निवासी इन व्यक्तियों को एसएसबी कर्मियों ने आज सुबह भारत से रासायनिक उर्वरक की तस्करी करने के […]
काठमांडो : दक्षिण नेपाल में भारत से लगी सीमा के पास आज कथित रुप से सशस्त्र सीमा बल एसएसबी कर्मियों की गोलीबारी में चार नेपाली नागरिक घायल हो गए. यहां अधिकारियों के अनुसार सनसारी जिले के सीमांत क्षेत्र निवासी इन व्यक्तियों को एसएसबी कर्मियों ने आज सुबह भारत से रासायनिक उर्वरक की तस्करी करने के आरोप में गोली मारी. यद्यपि घायलों ने कहा कि जब गोलीबारी हुई वे सीमाई गांव में अपने को गर्म रखने के लिए लकड़ी जला रहे थे.
उन्होंने कहा कि घटनास्थल सीमा से 100 मीटर नेपाली क्षेत्र में स्थित है और एसएसबी कर्मी तस्करों का पीछा करते हुए नेपाली क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे. सरकारी नेपाल टेलीविजन के अनुसार एसएसबी कर्मियों ने उस समय अचानक गोली चला दी जब लोग अपने क्षेत्र में स्वयं को गर्म रखने के लिए एक आग के पास बैठे थे. 30 वर्षीय एक पीड़ित को दाहिने पैर में गोली लगी है. उसने कहा कि एसएसबी ने उन पर इसलिए गोली चलायी क्योंकि उन्होंने भारत से रासायनिक खाद की तस्करी करने वालों के बारे में अज्ञानता व्यक्त की.
चारों गोली लगने से घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है. इस बीच स्थानीय मीडिया के अनुसार गृह मंत्री शक्ति बासनेट ने संसद की गृह मामलों की समिति को गोलीबारी के बारे में सूचित किया है. मीडिया के अनुसार मंत्रालय इस घटना के बारे में काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास को लिखेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




