ePaper

पेरिस में फिर 7 धमाके, महिला फिदायीन ने खुद को उड़ाया

Updated at : 18 Nov 2015 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
पेरिस में फिर 7 धमाके, महिला फिदायीन ने खुद को उड़ाया

पेरिस :उत्तरी पेरिस के एक अपार्टमेंट में छिपे दो संदिग्ध जिहादियों की आज पुलिस की घेरेबंदी के दौरान मौत हो गई. इनमें एक महिला भी थी, जिसने विस्फोटक से भरी जैकेट में विस्फोट करके स्वयं को उडा लिया. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. बेल्जियन जिहादी अब्देलहामिद अबाउद को निशाना बनाकर चलाए गए इस अभियान […]

विज्ञापन

पेरिस :उत्तरी पेरिस के एक अपार्टमेंट में छिपे दो संदिग्ध जिहादियों की आज पुलिस की घेरेबंदी के दौरान मौत हो गई. इनमें एक महिला भी थी, जिसने विस्फोटक से भरी जैकेट में विस्फोट करके स्वयं को उडा लिया. पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. बेल्जियन जिहादी अब्देलहामिद अबाउद को निशाना बनाकर चलाए गए इस अभियान में कम से कम तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. अबाउद को पेरिस में शुक्रवार को किए गए हमलों का मास्टरमाइंड माना जा रहा है. इन हमलों में 129 लोगों की मौत हो गई थी. इधर, फ्रांस की राजधानी पेरिस में पिछले हफ्ते हुए आतंकी हमले के बाद बुधवार तड़के एक बार फिर धमाके हुए हैं. पेरिस के सेंट डेनिस इलाके में सात धमाकों की आवाज सुनी गई है.

पुलिस ने मुठभेड़ के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि पेरिस घेराबंदी में अबतक दो की मौत हुई है इनमें एक महिला भी शामिल है जिसने खुद को विस्फोटक से उडा लिया. पुलिस ने इस मुठभेड़ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.वहीं उत्तरी पेरिस में गोलीबारी के बीच फ्रांसीसी सेना तैनात की गई.

वहीं, अन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां दो आतंकी छुपे हुए हैं. इन आतंकियों ने अपने आप को एक आपाटमेंट में बंद कर रखा है और वहां से गोलाबारी कर रहे हैं. यह मुठभेड़ वहां के स्थानीय समय के अनुसार 4:30 बजे शुरू हुआ जो खबर लिखे जाने तक जारी है.एक अन्य सूत्र ने बताया कि इस अभियान में एक विशेष सशस्त्र कार्रवाई इकाई ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola