ePaper

नेपाल में ईंधन संकट गहराया

Updated at : 11 Nov 2015 10:21 AM (IST)
विज्ञापन
नेपाल में ईंधन संकट गहराया

काठमांडो : भारत से ईंधन की सप्लाई रुक जाने के कारण नेपाल में ईंधन का संकट गहराता जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अब नेपाल के पास केवल आपात स्थिति के लिये ही ईंधन शेष रह गया है. आपको बता दें कि नेपाल की तराई में मधेसी आंदोलन के कारण भारत से ट्रक नेपाल […]

विज्ञापन

काठमांडो : भारत से ईंधन की सप्लाई रुक जाने के कारण नेपाल में ईंधन का संकट गहराता जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार अब नेपाल के पास केवल आपात स्थिति के लिये ही ईंधन शेष रह गया है. आपको बता दें कि नेपाल की तराई में मधेसी आंदोलन के कारण भारत से ट्रक नेपाल में प्रवेश नहीं हो पा रहा है जिसके कारण वहां के हालात गंभीर होते जा रहे हैं. वहीं नेपाल ऑयल कॉर्प ने देश में ईंधन वितरण से इंकार कर दिया है. नेपाल ऑयल कॉर्प ने कहा कि उसके पास आपात स्थिति में उपयोग के लिए रखे गए ईंधन के अलावा ईंधन का भंडार समाप्त हो चुका है.

इधर, नेपाल के उप प्रधानमंत्री ने मंगलवार को कहा कि नये संविधान के लागू होने के बाद जारी राजनीतिक संकट के बीच देश के गंभीर ईंधन संकट का सामना करने पर भी सरकार राष्ट्रीय गरिमा और ‘संप्रभुता’ बरकरार रखेगी. उप प्रधानमंत्री चित्र बहादुर केसी ने कहा, ‘‘राष्ट्रीयता, राष्ट्रीय संप्रभुता और लोगों की गरिमा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा हालांकि लोग सीमा पर नाकेबंदी के चलते ईंधन और आवश्यक वस्तुओं की जबरदस्त किल्लत का सामना कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नेपाल के लोग ईंधन और वस्तुओं के लिए राष्ट्रीयता से समझौता नहीं करेंगे हालांकि सीमा पर नाकेबंदी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है. वह गरीबी उन्मूलन मंत्री भी हैं.

भारत ने कहा कि नेपाल के ‘अंदरुनी कारक’ सीमा पर नाकेबंदी के लिए जिम्मेदार हैं और इस गतिरोध को तोडने के लिए एकमात्र तरीका वार्ता है. एक दिन पहले नेपाली कैबिनेट ने नई दिल्ली से ईंधन और दवाओं सहित आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुगम करने का आपैचारिक अनुरोध किया था. इस बीच मुख्य विपक्षी नेपाली कांग्रेस के नेता कृष्ण प्रसाद सितौला ने कहा कि नये संविधान के सात प्रांतों के संघीय ढांचे में फौरन कोई बदलाव नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola