एंजलिना जॉली ने कराई स्तनों की सर्जरी

Updated:
विज्ञापन

हॉलीवुड की मशहूर अदाकार एंजलिना जॉली ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने शरीर में स्तन कैंसर का खतरा पैदा करने वाले बीआरसीए1 जीन का पता चलने के बाद अपने दोनों स्तनों को मस्टेक्टॉमी सर्जरी के जरिये निकलवा दिया है. वर्ष 2007 में गर्भाशय कैंसर के कारण अपनी मां मार्शलीन ब्रेरट्रांड को खोने वाली 37 […]

विज्ञापन

हॉलीवुड की मशहूर अदाकार एंजलिना जॉली ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपने शरीर में स्तन कैंसर का खतरा पैदा करने वाले बीआरसीए1 जीन का पता चलने के बाद अपने दोनों स्तनों को मस्टेक्टॉमी सर्जरी के जरिये निकलवा दिया है.

वर्ष 2007 में गर्भाशय कैंसर के कारण अपनी मां मार्शलीन ब्रेरट्रांड को खोने वाली 37 वर्षीय एंजलिना के इलाज की तीन महीने की प्रक्रिया 27 अप्रैल को समाप्त हुई. न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार एंजलिना ने सर्जरी कराने का फैसला किया क्योंकि उनके शरीर में स्तन कैंसर होने का 87 प्रतिशत खतरा पैदा हो गया था.

हॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मेरी मां ने करीब एक दशक तक कैंसर से लड़ाई की और 56 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. जब मुङो पता चला कि मेरे साथ भी इस तरह का खतरा है तो मैंने सक्रियता बरतने और जोखिम को यथासंभव कम से कम करने का फैसला किया. मैंने एहतियातन दोनों स्तनों को निकलवाने की मस्टेक्टॉमी सजर्री कराने का फैसला किया.’’

उन्होंने कहा, ‘‘27 अप्रैल को मेरी तीन महीने की इलाज की प्रक्रिया समाप्त हुई जिसमें मस्टेक्टॉमी भी शामिल है. इस दौरान मैं इसे गुप्त रखने में कामयाब रही और अपना काम करती रही.’’ एंजलिना की सजर्री सफल हुई है और डॉक्टरों का कहना है कि अब उनमें स्तन कैंसर का खतरा पांच प्रतिशत से भी कम है. जानेमाने अभिनेता ब्रेड पिट की साथी और छह बच्चों की मां एंजलिना के मुताबिक उन्होंने अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सजर्री कराई है. उन्होंने बताया कि जिस पिंक लोटस ब्रेस्ट सेंटर में उनकी सजर्री हुई, वहां ब्रेड पिट हर पल साथ रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola