ब्रिटेन ने चीन के साथ परमाणु करार किया
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की यात्रा के दौरान उस देश के साथ आज ऐतिहासिक परमाणु करार किया जिसके तहत चीन 1980 के दशक के बाद ब्रिटेन के पहले परमाणु उर्जा संयंत्र का निर्माण करेगा. प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने हिंकले प्वाइंट, समरसेट में परमाणु उर्जा संयंत्र बनाने के लिए ईडीएफ तथा […]
विज्ञापन
लंदन : ब्रिटेन ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की यात्रा के दौरान उस देश के साथ आज ऐतिहासिक परमाणु करार किया जिसके तहत चीन 1980 के दशक के बाद ब्रिटेन के पहले परमाणु उर्जा संयंत्र का निर्माण करेगा.
प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने हिंकले प्वाइंट, समरसेट में परमाणु उर्जा संयंत्र बनाने के लिए ईडीएफ तथा चाइना जनरल न्यूक्लियर पॉवर कॉर्पोरेशन (सीजीएन) के बीच हुए समझौते की घोषणा की.
सरकारी स्वामित्व वाले ईडीएफ ने कहा कि परियोजना की अंतिम लागत 18 अरब पाउंड होगी जिसमें सीजीएन छह अरब पाउंड देगी.
कैमरन ने चीनी नेता के साथ मुलाकात के बाद डाउनिंग स्टरीट में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक करार है जिससे किफायती बिजली मिलेगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










